×

Year Ender: 2024 में टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर्स, रूट की जड़ें यहां भी मजबूत

2024 में टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डरों की लिस्ट....

Image Credit: X

Most Catches in Test: क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में हर टीम की फील्डिंग अब पहले से काफी बेहतर हुई है. हर टीम के कोच अब खिलाड़ियों की फिटनेस और फील्डिंग पर खास ध्यान देते हैं. हम आपको ऐसे में उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने फील्डिंग करते हुए 2024 में टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच पकड़े हैं.

Root during a Test match

1. जो रूट (इंग्लैंड)

इंग्लैंड टीम के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट के लिए साल 2024 काफी शानदार गया है.उन्होंने ना सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि फील्डिंग में भी शानदार काम किया है. रूट ने 2024 में 17 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 24 कैच फील्डिंग में पकड़े.

2. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने कंगारू टीम के लिए 2024 में अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने इन मुकाबलों में 19 कैच लपके हैं. स्मिथ क्रिकेट जगत के बेहतरीन फील्डरों की लिस्ट में शामिल हैं.

TRENDING NOW


3. धनंजय डिसिल्वा (श्रीलंका)

श्रीलंका के खिलाड़ी धनंजय डिसिल्वा ने 2024 में 10 टेस्ट मैच अब तक खेले हैं. इसमें डिसिल्वा ने शानदार फील्डिंग करते हुए 18 कैच अपने कब्जे में किए हैं.

Daryl Mitchell

4. डैरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डैरिल मिचेल ने 2024 में 11 टेस्ट मैच में फील्डिंग में कमाल करते हुए 18 कैच पकड़ बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है.

5. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के स्टार युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने 2024 में 12 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें ब्रूक ने 18 कैच अपने कब्जे में किए हैं.

6. रोहित शर्मा (भारत)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी 2024 में अच्छी फील्डिंग की है. रोहित ने 13 टेस्ट मैच में इस साल 16 कैच लपके हैं.

Trending This Week