• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • टेस्ट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले टॉप-5 भारतीय प्लेयर्स

टेस्ट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले टॉप-5 भारतीय प्लेयर्स

Edited By : Akhilesh Tripathi | Sep 21, 2024, 02:04 PM IST

Published On Sep 21, 2024, 02:04 PM IST

Last UpdatedSep 21, 2024, 02:04 PM IST

चोट के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा. उन्होंने 109 रन की पारी खेली. इस टेस्ट क्रिकेट में उनका छठा शतक है.

1 /5

01. ऋषभ पंत

ऋषभ पंत इस लिस्ट में टॉप पर हैं. ऋषभ पंत ने भारत के लिए 34 टेस्ट खेले हैं. 34 टेस्ट मैच की 58 इनिंग में उन्होंने 2419 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में छह शतक हो चुके हैं. (Image credit- ICC X)

2 /5

02. एमएस धोनी

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. भारत के लिए 90 मैच की 144 इनिंग में 4876 रन बनाए हैं. धोनी के नाम टेस्ट क्रिकेट में छह शतक है. (Image credit- ICC X)

3 /5

03. रिद्धिमान साहा

रिद्धिमान साहा ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैच की 56 इनिंग में 1353 रन बनाए. साहा के नाम टेस्ट क्रिकेट में कुल तीन शतक है. (Image credit- BCCI X)

4 /5

04. बुधी कुंदरन

बुधी कुंदरन ने भारत के लिए 18 टेस्ट मैच खेले. 18 टेस्ट मैच की 34 इनिंग में 981 रन बनाए. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में दो शतक है. (Image credit- X)

5 /5

05. फारूक इंजीनियर

फारुख इंजीनियर ने भारत के लिए कुल 46 टेस्ट मैच खेले. 46 टेस्ट मैच की 87 इनिंग में उन्होंने 2611 रन बनाए. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में दो शतक है (Image credit- X)