• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • बिशन सिंह बेदी से आगे निकले पैट कमिंस, इमरान खान के इस बड़े रिकॉर्ड से सिर्फ 3 कदम पीछे

बिशन सिंह बेदी से आगे निकले पैट कमिंस, इमरान खान के इस बड़े रिकॉर्ड से सिर्फ 3 कदम पीछे

Edited By : Saurav Kumar | Jun 12, 2025, 08:44 PM IST

Published On Jun 12, 2025, 08:44 PM IST

Last UpdatedJun 12, 2025, 08:44 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने लॉर्ड्स में फाइफर झटकते हुए इतिहास रच दिया है. वह भारत के पूर्व दिग्गज फिरकी गेंदबाज बिशन सिंह बेदी से आगे निकल गए हैं.

1 /5

1. इमरान खान

इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तान के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान इमरान खान का नंबर पहले स्थान पर आता है. इमरान खान ने अपने टेस्ट करियर में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 12 बार फाइफर लिया था.

2 /5

2. पैट कमिंस

दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस का नाम शामिल हो गया है. पैट कमिंस ने आज लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नौवां फाइफर लिया. वह इमरान खान से 3 फाइफर दूर हैं. जिस लय में कमिंस चल रहे हैं उसे देखते हुए यही लग रहा है कि वह जल्द ही इमरान खान का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

3 /5

3. रिची बेनॉड

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिची बेनॉड ने अपने टेस्ट करियर में कई शानदार स्पेल डाले थे. बेनॉड ने अपने करियर में 9 बार टेस्ट में पांच या उससे ज्यादा विकेट झटके थे.

4 /5

4. बिशन सिंह बेदी

भारतीय टीम के पूर्व दिवंगत दिग्गज कप्तान और फिरकी गेंदबाज रहे बिशन सिंह बेदी ने अपने टेस्ट करियर में 8 बार टीम की कमान संभालते हुए फाइफर लिया था. कमिंस ने लॉर्ड्स में बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ा है.

5 /5

5. कॉर्टनी वॉल्श

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज कॉर्टनी वॉल्श भी इस खास लिस्ट में शामिल हैं. कॉर्टनी वॉल्श ने बतौर कप्तान 7 बार टेस्ट करियर में फाइफर लिया था.