• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • टेस्ट में नंबर छह और उससे नीचे बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स

टेस्ट में नंबर छह और उससे नीचे बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स

Edited By : Akhilesh Tripathi | Aug 11, 2024, 02:43 PM IST

Published On Aug 11, 2024, 02:43 PM IST

Last UpdatedAug 11, 2024, 02:43 PM IST

टेस्ट क्रिकेट में नंबर छह और उससे नीचे बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका के विकेट कीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

1 /6

मार्क बाउचर

साउथ अफ्रीका के विकेट कीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर ने 205 इनिंग में 5497 रन बनाए हैं. वह टेस्ट में नंबर छह और उससे नीचे बैटिंग करते सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. बाउचर ने यह रन 30.37 की औसत से रन बनाए हैं. बाउचर के नाम 05 शतक और 35 अर्धशतक है. (Image credit- ICC X)

2 /6

कपिल देव

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. कपिल देव ने 178 इनिंग में 31.2 की औसत से 5116 रन बनाए हैं. कपिल देव के नाम आठ शतक और 27 अर्धशतक है. (Image credit- ICC X)

3 /6

एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के विकेट कीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं. गिलक्रिस्ट ने 126 इनिंग में 15 शतक और 24 अर्धशतक की मदद से 5074 रन बनाए हैं. (Image credit- ICC X)

4 /6

महेंद्र सिंह धोनी

भारत के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. धोनी के नाम 139 इनिंग में 37.74 की औसत से 4717 रन है. धोनी के नाम टेस्ट में छह शतक और 32 अर्धशतक है. (Image credit- ICC X)

5 /6

डेनियल विटोरी

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेनियल विटोरी ने 167 इनिंग में 4366 रन बनाए हैं और वह लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. विटोरी के नाम टेस्ट क्रिकेट में छह शतक और 22 अर्धशतक है. (Image credit- ICC X)

6 /6

बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. बेन स्टोक्स ने 129 इनिंग में 4271 रन बनाए हैं. स्टोक्स के नाम आठ शतक और 22 अर्धशतक है. (Image credit- ICC X)