• Home
  • Photos
  • टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-5 प्लेयर्स

टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-5 प्लेयर्स

Edited By : Akhilesh Tripathi | Sep 03, 2024, 10:50 PM IST

Published On Sep 03, 2024, 10:50 PM IST

Last UpdatedSep 03, 2024, 10:50 PM IST

टेस्ट में कई ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की है और ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो सालों से नहीं टूट पाए हैं

1 /5

01. डॉन ब्रैडमैन

ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन इस लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में एक दिन में नाबाद 309 रन बनाए थे. उन्होंने यह रिकॉर्ड 1930 में लीड्स में बनाया था, इस रिकॉर्ड को 94 साल से कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ सका है. (Image credit-X)

2 /5

02. वॉली हैमंड

इंग्लैंड के वॉली हैमंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 295 रन की पारी खेली थी और वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. (Image credit- ICC X)

3 /5

03. वीरेंद्र सहवाग

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 284 रन बनाए थे.(Image credit- ICC X)


4 /5

04. डेनिस चार्ल्स स्कॉट कॉम्पटन

इंग्लैंड के डेनिस चार्ल्स स्कॉट कॉम्पटन ने पाकिस्तान के खिलाफ 273 रन बनाए हैं. वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. (Image credit- ICC X)

5 /5

05. डॉन ब्रैडमैन

ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर एक बार फिर से मौजूद हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 271 रन की पारी खेली थी