सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर्स, टॉप-5 में दो भारतीय
Published On Jan 27, 2025, 11:26 PM IST
Last UpdatedJan 27, 2025, 11:26 PM IST
टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के स्पिनर के रुप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी के नाम है.
01. रंगना हेराथ
श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ ने 177 इनिंग में कुल 433 विकेट लिए हैं और वह इस लिस्ट में टॉप पर हैं. हेराथ ने 28.1 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 34 बार फाइव विकेट हॉल भी हासिल किया है. (Image credit- ICC X)
02. डेनियल विटोरी
न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. डेनियल विटोरी ने 187 इनिंग में 362 विकेट चटकाए हैं. उनका औसत 34.4 का है, जबकि उन्होंने 20 बार पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया है.
03. रविंद्र जडेजा
भारत के रविंद्र जडेजा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. रविंद्र जडेजा ने 150 इनिंग में कुल 323 विकेट चटकाए हैं. जडेजा का औसत 24.1 का है, जबकि उन्होंने 15 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है.
04. डेरेक अंडरवुड
इंग्लैंड के डेरेक अंडरवुड इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 151 इनिंग में 297 विकेट चटकाए थे. डेरेक अंडरवुड का औसत 25.8 का था. इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने 17 बार पांच या उससे अधिक विकेट लिए थे. (Image credit- @dannykellywords X)
05. बिशन सिंह बेदी
भारत के बिशन सिंह बेदी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. बिशन सिंह बेदी ने 118 इनिंग में 266 विकेट हासिल किए थे. उन्होंने 28.7 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 14 बार फाइव विकेट हॉल अपने नाम किया था. (Image credit- ICC X)