• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी

Edited By : Saurav Kumar | Dec 12, 2024, 08:50 PM IST

Published On Dec 12, 2024, 08:50 PM IST

Last UpdatedDec 12, 2024, 08:50 PM IST

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट...

1 /5

1. ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ लिस्ट में टॉप पर है. स्मिथ ने 109 टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की. इनमें उनकी टीम 53 मैच अपने नाम कर सकी. कप्तान के रूप में ग्रीम स्मिथ से ज्यादा किसी कप्तान ने अपने करियर में इतनी जीत हासिल नहीं की है.

2 /5

2. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने 77 टेस्ट मैचों में कंगारू टीम का कार्यभार संभाला. इसमें बतौर कप्तान उन्होंने 48 मैच जीते हैं. पोंटिंग ऑस्ट्रेलियाई इतिहास के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं.

3 /5

3. स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्टीव वॉ भी लंबे समय तक टीम की कमान संभाल चुके हैं. स्टीव ने 57 टेस्ट मैच में कंगारू टीम की कप्तानी की इसमें टीम को 41 मैच में जीत मिली.

4 /5

4. विराट कोहली (भारत)

भारतीय टीम के स्टार दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी टीम की कप्तानी संभाल चुके हैं. विराट ने 68 टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी संभाली. इनमें उनके अगुवाई में भारत ने 40 टेस्ट मैच अपने नाम किए. कोहली भारतीय टेस्ट इतिहास के सबसे सफल कप्तान में से एक रहे हैं.

5 /5

5. क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्लाइव लॉयड ने अपने करियर में 74 टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया. इसमें क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने 36 टेस्ट मैच अपने नाम किए.