• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • IPL 2025: CSK के बॉलर नंबर 1 बने रविंद्र जडेजा, ब्रावो, अश्विन सब छूटे पीछे

IPL 2025: CSK के बॉलर नंबर 1 बने रविंद्र जडेजा, ब्रावो, अश्विन सब छूटे पीछे

Edited By : Saurav Kumar | May 07, 2025, 09:49 PM IST

Published On May 07, 2025, 09:49 PM IST

Last UpdatedMay 07, 2025, 09:49 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास में रविंद्र जडेजा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

1 /5

1. रविंद्र जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने टीम के लिए अब तक 184 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 141 विकेट अपने नाम किए हैं. वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं.

2 /5

2. ड्वेन ब्रावो

सीएसके के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चले गए. ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 116 मैच खेले. इसमें वह 140 बल्लेबाजों का शिकार करने में कामयाब रहे.

3 /5

3. रविंद्र जडेजा

रविचंद्रन अश्विन ने CSK के लिए अपने करियर की शुरुआत की और जल्द ही टीम के मुख्य स्पिनर बन गए. उन्होंने चेन्नई के लिए 104 मैचों में 95 विकेट लिए हैं.

4 /5

4. दीपक चाहर

दीपक चाहर भी लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े रहे हैं. इस तेज गेंदबाज ने 76 मैच टीम के लिए खेले हैं. इसमें उन्होंने 76 सफलताएं अर्जित की है.

5 /5

5. एल्बी मोर्केल

एल्बी मोर्केल भी लंबे समय तक चेन्नई के लिए खेले थे. उन्होंने अपने करियर में सीएसके के लिए 78 मैच खेले जिसमें उन्होंने 76 विकेट अपने नाम किए थे.