×

वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 'पंजा' लेते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Most Wickets in icc champions Trophy and World Cup

(Image credit- X)

Most wickets for India in World Cup and Champions Trophy: बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान मोहम्मद शमी आईसीसी 50 ओवर के टूर्नामेंट (वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी) में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. शमी ने दिग्गज गेंदबाज को पीछे छोड़ दिया है. वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

mohammed-Shami
mohammed-Shami

01. मोहम्मद शमी

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं. मोहम्मद शमी ने भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को पीछे छोड़ दिया है. शमी ने वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 60 विकेट चटकाए हैं. शमी ने वनडे वर्ल्ड कप में 55 और चैंपियंस ट्रॉफी में पांच विकेट चटकाए हैं.

Most Wicket by Pacers For India in ODI- Zaheer Khan
Zaheer-Khan

02. जहीर खान

जहीर खान का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. जहीर खान ने वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी (50 ओवर के फॉर्मेट) को मिलाकर कुल 59 विकेट चटकाए थे. जहीर खान ने वनडे वर्ल्ड कप में 44 और चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 15 विकेट लिए थे.

Javagal-Srinath
(Image credit- X)


03. जवागल श्रीनाथ

जवागल श्रीनाथ का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. जवागल श्रीनाथ के नाम वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी (50 ओवर के फॉर्मेट) में कुल 47 विकेट है. जवागल श्रीनाथ के नाम वनडे वर्ल्ड कप में 44 विकेट हैं, वहीं उन्होंने चैपियंस ट्रॉफी में कुल तीन विकेट हासिल किए थे.

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

04. रविंद्र जडेजा

भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. रविंद्र जडेजा ने वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी को मिलाकर कुल 43 विकेट अपने नाम किए हैं. रविंद्र जडेजा ने वनडे वर्ल्ड कप में 27 और चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 16 विकेट अपने नाम किए हैं.

Jasprit-Bumrah
Jasprit-Bumrah

05. जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. जसप्रीत बुमराह ने वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी (50 ओवर के फॉर्मेट) में कुल 42 विकेट अपने नाम किए हैं. जसप्रीत बुमराह ने वनडे वर्ल्ड कप में 38 और चैंपियंस ट्रॉफी में 04 विकेट चटकाए हैं.

Trending This Week