• Home
  • Photos
  • ये हैं आज के दौर के सबसे कामयाब पेसर्स, अब भी दिखा रहे हैं दम

ये हैं आज के दौर के सबसे कामयाब पेसर्स, अब भी दिखा रहे हैं दम

Edited By : Bharat Malhotra | Sep 04, 2024, 09:39 AM IST

Published On Sep 04, 2024, 09:39 AM IST

Last UpdatedSep 04, 2024, 09:39 AM IST

मौजूदा वक्त में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर्स कौन से हैं. वे गेंदबाज जो नई गेंद से स्विंग करवाते हैं और पुरानी गेंद से बल्लेबाजों को कई बार रिवर्स स्विंग से परेशान करते हैं. तो कौन हैं ऐक्टिव प्लेयर्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर टिम साउदी न्यूजीलैंड के पेसर टिम साउदी मौजूदा...

1 /7

टिम साउदी

न्यूजीलैंड के पेसर टिम साउदी मौजूदा गेंदबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. उनके नाम फिलहाल 765 विकेट हैं. साउदी ने 100 टेस्ट मैचों में 380 विकेट लिए हैं. वहीं वनडे इंटरनैशनल में उन्होंने 161 मैचों में 221 विकेट लिए है. वहीं 126 मैचों में टी20 इंटरनैशनल मैचों में उन्होंने 164 विकेट लिए हैं.

2 /7

मिशेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के इस बाएं हाथ के इस पेसर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 673 विकेट हैं. स्टार्क ने 89 टेस्ट मैचों में 358 विकेट लिए हैं. वहीं 121 वनडे इंटरनैशनल मैचों में स्टार्क ने 236 बार बल्लेबाजों को पविलियन भेजा है. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने 65 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं और उन्होंने 79 विकेट लिए हैं.

3 /7

ट्रेंट बोल्ट

टॉप 3 में न्यूजीलैंड के एक और पेसर का नाम शामिल है. उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 611 विकेट हैं. 78 टेस्ट मैचों में उनके नाम 317 विकेट हैं. वहीं 114 वनडे इंटरनैशनल मैचों में उन्होंने 211 विकेट लिए हैं. वहीं 61 टी20 इंटरनैशनल मैचों में बोल्ट ने 83 विकेट लिए हैं.

4 /7

कागिसो रबाडा

साउथ अफ्रीका के इस पेसर ने 527 विकेट लिए हैं. उन्होंने 64 टेस्ट मैचों में 299 विकेट लिए हैं. वहीं 101 वनडे इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 157 विकेट अपने नाम किए. रबाडा ने 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 71 विकेट अपने नाम किए.

5 /7

पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के इस कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में 476 विकेट लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के इस पेसर ने 62 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें 269 विकेट लिए हैं. वहीं 88 वनडे इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 141 विकेट लिए हैं. कमिंस ने 57 T20I मैचों में 66 विकेट लिए हैं.

6 /7

जोश हेजलवुड

एक और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज इस लिस्ट में शामिल है. हेजलवुड के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 473 विकेट लिए हैं. हेजलवुड ने 70 टेस्ट मैचों में 273 विकेट लिए हैं. 86 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 135 विकेट लिए हैं. 51 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 65 विकेट लिए हैं.

7 /7

मोहम्मद शमी

शमी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 448 विकेट हैं. शमी ने 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट लिए हैं. वहीं 101 वनडे इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 195 विकेट लिए हैं. वहीं 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 24 विकेट हैं.