- Home
- Photos
- कौन हैं IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, भुवी का कमाल, किस नंबर पर हैं बुमराह
कौन हैं IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, भुवी का कमाल, किस नंबर पर हैं बुमराह
Published On Apr 06, 2026, 02:26 PM IST
Last UpdatedApr 06, 2026, 02:26 PM IST
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन से हैं. इनमें भुवनेश्वर कुमार ने खास मुकाम हासिल कर लिया है.
युजवेंद्र चहल
इस सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. चहल ने 176 मैचों में 224 लिए हैं. उनका इकॉनमी रेट 7.95 का है. चहल ने पारी में एक बार पांच विकेट लिए हैं.
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में 200 विकेट पूरे करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. वह पहले पेसर हैं जिन्होंने यह आंकड़ा हासिल किया है. भुवनेश्वर कुमार के नाम 202 विकेट हैं. उन्होंने 2 बार पारी में पांच विकेट लिए हैं.
सुनील नारायण
कोलकाता नाइट राइडर्स के इस अनुभवी स्पिनर का नाम भी आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में हैं. नारायण ने 191 मैचों में 193 विकेट लिए हैं. सुनील नारायण का इकॉनमी रेट 6.82 का है और पारी में 1 बार उन्होंने पांच विकेट लिए हैं.
पीयूष चावला
आईपीएल से रिटायर हो चुके लेग स्पिनर पीयूष चावला, इस लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में हैं. चावला ने अलग-अलग फ्रैंचाइजी के लिए कुल 192 मैच खेले और 192 ही विकेट लिए. उनका इकॉनमी रेट 7.96 का रहा. चावला ने पारी में दो बार चार विकेट लिए लेकिन वह कभी पांच विकेट नहीं ले पाए.
रविचंद्रन अश्विन
क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके रविचंद्रन अश्विन ने भी आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने कुल 221 मैचों में 187 विकेट लिए. इस ऑफ स्पिनर का इकॉनमी रेट 7.20 का रहा. अश्विन ने 1 बार पारी में चार विकेट लिए.
जसप्रीत बुमराह
आईपीएल में जसप्रीत बुमराह सिर्फ एक मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं. आईपीएल में बुमराह ने 147 मैच खेले हैं और 183 विकेट लिए हैं. वह भुवनेश्वर कुमार के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर हैं. बुमराह का बेस्ट 10 रन देकर पांच विकेट है. उन्होंने तीन बार पारी में चार विकेट और दो बार पारी में 5 विकेट लिए हैं.