×

IPL में 2018 से लेकर अब तक पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स, टॉप पर है कीवी दिग्गज

आईपीएल 2018 से लेकर अब तक पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त दबदबा है.

Trent Boult

Trent Boult

Most Wickets In Powerplay of IPL: आईपीएल में फैंस को सबसे ज्यादा मजा शुरुआत के 6 ओवर यानि पावरप्ले में आता है और अंतिम के 4 ओवर यानि डेथ ओवर में आता है. मैच के इन दोनों मोड़ पर गेंदबाज और बल्लेबाज अपना बेस्ट देने उतरते हैं. बहुत कम ही गेंदबाज ऐसे हैं जिनका प्रदर्शन खेल के इन मोड़ पर शानदार होता है. हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल के पावरप्ले में 2018 से लेकर अब तक सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं.

Trent Boult

1. ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज और आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा ट्रेंट बोल्ट इस लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं. आईपीएल 2018 से लेकर अब तक ट्रेंट बोल्ट ने 89 पारियों में 59 विकेट आईपीएल के पावरप्ले में लिए हैं.

2. दीपक चाहर

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लंबे समय तक हिस्सा रहे और अब मुंबई इंडियंस से जुड़े दीपक चाहर लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. दीपक चाहर ने अब तक 76 पारियों में 57 बल्लेबाजों का शिकार आईपीएल के पावरप्ले में किया है.

Mohammed Shami


3. मोहम्मद शमी

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2025 में भाग लेने वाले भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2018 स 76 पारियों में 42 विकेट अपने नाम किए हैं.

Mohammed-Siraj-rcb-bowling

4. मोहम्मद सिराज

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज और आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन भी पावरप्ले में शानदार रहा है. मोहम्मद सिराज ने आईपीएल 2018 से 77 पारियों में 33 विकेट अपने नाम किए हैं.

5. भुवनेश्वर कुमार

स्विंग के किंग भुवनेश्वर कुमार का भी प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2018 से 86 पारियों में 32 बल्लेबाजों का शिकार पावरप्ले में किया है.

Trending This Week