×

शाहिद अफरीदी से आगे निकले वानिंदु हसंरगा, टी20 विश्व कप में बनाया बड़ा कीर्तिमान

आयरलैंड के खिलाफ हुए मैच में वानिंदु हसरंगा ने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए. तीसरा विकेट लेते ही उन्होंने अफरीदी को पीछे छोड़ा.

Wanindu Hasaranga

Wanindu Hasaranga

टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को कोलंबो में श्रीलंका और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की.

आयरलैंड के खिलाफ हुए मैच में हसरंगा ने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए. तीसरा विकेट लेते ही हसरंगा टी20 विश्व कप इतिहास के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए. उन्होंने 39 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा. टी-20 विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले बॉलर्स

Shakib Al Hasan
Shakib Al Hasan

01. शाकिब अल हसन

टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के नाम है. शाकिब ने 2007 से 2024 के बीच खेले 43 मैचों की 41 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 50 विकेट लिए हैं.

Wanindu Hasaranga
Wanindu Hasaranga

02. वानिंदु हसरंगा

श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. हसरंगा ने 2021 से 2026 तक कुल 20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम कुल 40 विकेट है.

Shahid-Afridi
Shahid-Afridi


03. शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. शाहिद अफरीदी ने 2007-2016 के बीच 34 मैचों में कुल 39 विकेट अपने नाम किए हैं.

Rashid-Khan
Rashid-Khan

04. राशिद खान

अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी और कप्तान राशिद खान का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. राशिद खान ने 2016-2026 के बीच 24 मैच में कुल 38 विकेट अपने नाम किए हैं.

Lasith malinga
Lasith malinga

05. लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. लसिथ मलिंगा ने 2007-2014 के बीच 31 मैचों में कुल 38 विकेट चटकाए थे.

Trending This Week