• Home
  • News
  • Abhishek Sharma Surpasses to Virat Kohli to become 4th Fastest Indian to complete 5000 Runs in T20 Cricket in 1st T20I Against New Zealand

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ हाफ सेंचुरी, विराट कोहली को भी छोड़ दिया पीछे

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में कमाल की पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 22 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की. अपनी पारी मं उन्होंने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया.

Edited By : Bharat Malhotra |Jan 21, 2026, 08:15 PM IST

Published On Jan 21, 2026, 08:15 PM IST

Last UpdatedJan 21, 2026, 08:15 PM IST

abhishek-Sharma

abhishek-Sharma (BCCI)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जा रहा है. बुधवार, 21 जनवरी को खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. और लंबे वक्त के बाद वापसी कर रहे ईशान किशन ने 8 ही रन बनाए. लेकिन अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की खूब खबर ली. इसके साथ ही उन्होंने अपनी पारी में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया.

अभिषेक शर्मा इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 5000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं. वह विराट कोहली से आगे निकल गए. शर्मा ने टी20 क्रिकेट की अपनी 165वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया. विराट कोहली ने 167वीं पारी में टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रन बनाए थे. केएल राहुल ने 143 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे. रुतुराज गायकवाड़ ने 145 वहीं शुभमन गिल ने 154वीं पारी में 5000 रन पूरे किए थे.

इस पारी से पहले अभिषेक को विराट कोहली को पीछे छोड़ने के लिए 82 रन की जरूरत थी. शर्मा ने सिर्फ 35 गेंद पर 84 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और आठ छक्के लगाए.

अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. अपनी हाफ सेंचुरी में उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया और न्यूजीलैंड को शुरुआती सफलताओं का ज्यादा फायदा नहीं उठाने दिया. यह टी20 इंटरनेशनल में 8वां मौका था जब उन्होंने 25 गेंद से कम यानी 200 से ज्यादा स्ट्राइक-रेट से अर्धशतक पूरा किया हो. वह ऐसा करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे आगे निकल गए हैं. फिल सॉल्ट, सूर्यकुमार यादव और इविन लुईस ने ऐसा 7 बार किया है.

अभिषेक शर्मा ने लंबे-लंबे छक्के लगाए. जब से उन्होंने डेब्यू किया है उन्होंने टी20 इंटरनेशनल के पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. उन्होंने तब से अब तक पावरप्ले में 49 छक्के लगाए हैं. इसके बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का नंबर आता है. जिन्होंने 28 छक्के लगाए हैं. अभिषेक ने हर 8.6 गेंद बाद एक छक्का टी20 इंटरनेशनल के पावरप्ले में लगाया है.

भारतीय टीम 2 विकेट पर 26 रन बनाकर थोड़ा मुश्किल में था. लेकिन यहां से अभिषेक ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर 99 रन की साझेदारी की और भारत को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया. यह साझेदारी सिर्फ 7.5 ओवर में हुई. सूर्या ने 22 गेंद पर 32 रन बनाए. सूर्या एक बार फिर हाफ सेंचुरी नहीं बना पाए. बीते दो साल में उन्होंने सिर्फ दो ही हाफ सेंचुरी लगाई हैं. वे भी 2024 में लगाई थीं.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick