• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • संजू सैमसन के नाम बड़ी उपलब्धि, दिग्गज दिग्गज शेन वॉर्न को पीछे छोड़ा

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा जीत, संजू सैमसन ने दिग्गज शेन वॉर्न को पीछे छोड़ा

Edited By : Akhilesh Tripathi | Apr 06, 2025, 07:38 AM IST

Published On Apr 06, 2025, 07:38 AM IST

Last UpdatedApr 06, 2025, 07:38 AM IST

संजू सैमसन ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से बतौर कप्तान वापसी की और इस मैच में पंजाब किंग्स को 50 रन से हरा दिया.

1 /5
(Image credit- IPL/BCCI)

01. संजू सैमसन

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले प्लेयर बन गए हैं. संजू सैमसन ने बतौर कप्तान राजस्थान रॉयल्स के लिए 62 में 32 मुकाबले जीते हैं. संजू सैमसन साल 2021 से राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व कर रहे हैं.

2 /5
(Image credit- X)

02. शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. शेन वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के तौर पर 55 में 31 मुकाबले जीते थे. शेन वॉर्न साल 2008 से 2011 के बीच राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व किया था.

3 /5
Rahul Dravid ipl 2025 match best fielder

03. राहुल द्रविड़

भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के तौर पर 34 मैच में 18 मुकाबले जीते हैं. राहुल द्रविड़ ने 2012 और 2013 में राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाली थी.

4 /5
(Image credit- IPL X)

04. स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. स्टीव स्मिथ ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के तौर पर 27 में 15 मुकाबले जीते हैं. स्टीव स्मिथ ने 2014 से 2020 के बीच राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व किया था.

5 /5
(Image credit- ipl X Video)

05. अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. अजिंक्य रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के तौर पर 24 मैच में 09 मुकाबले जीते हैं. रहाणे ने 2018 और 2019 में टीम का नेतृत्व किया था.