• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • धोनी से रोहित तक IPL के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

धोनी से रोहित तक IPL के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

Edited By : Bharat Malhotra | Mar 26, 2025, 10:28 AM IST

Published On Mar 26, 2025, 10:28 AM IST

Last UpdatedMar 26, 2025, 10:28 AM IST

IPL के इतिहास में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं.

1 /7

महेंद्र सिंह धोनी

IPL में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में धोनी सबसे ऊपर हैं. धोनी ने 104 पारियों में 69 छक्के लगाए हैं. 20वें ओवर में धोनी का स्ट्राइक-रेट 246.66 का है.

2 /7
Kieron Pollard

कायरन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के इस धाकड़ बल्लेबाज ने आईपीएल में 20वें ओवर में 33 छक्के लगाए हैं. 20वें ओवर में पोलार्ड का स्ट्राइक-रेट 214.28 का है.

3 /7
Ravindra Jadeja

रविंद्र जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स के इस ऑलराउंडर ने आईपीएल के 20वें ओवर में 30 छक्के लगाए हैं. वह इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं. जडेजा ने 20वें ओवर में 77 पारियां खेली हैं.

4 /7
Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या 41 पारियों में 28 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं. पंड्या ने 20वें ओवर में 245.29 के स्ट्राइक-रेट से बैटिंग की है.

5 /7
(Image credit- IPL/BCCI)

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में है. रोहित ने लंबे वक्त से पारी का आगाज कर रहे हैं. इस लिहाज से अगर उनका नाम इस लिस्ट में चोटी के पांच खिलाड़ियों में आता है तो यह कई लोगों को हैरान कर सकता है. रोहित ने 28 पारियों में 23 छक्के लगाए हैं.

6 /7
David Miller Batting IPL

डेविड मिलर

साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़़ी ने आईपीएल में कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया है. इस साल लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलने वाले मिलर ने आईपीएल में 20वें ओवर में 36 पारियों में 21 छक्के लगाए हैं.

7 /7
Dinesh Karthik RCB

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में 47 बार 20वें ओवर में बल्लेबाजी की. इस दौरान उन्होंने कुल 20 छक्के लगाए. और वह इस सूची में अब सातवें नंबर पर हैं. आखिरी ओवर में उनका स्ट्राइक-रेट 214.70 का रहा है.