×

कोई नहीं है टक्कर में, IPL में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, धोनी के आसपास भी कोई नहीं

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने वाला है. और बस दो सप्ताह बाद यह ‘इंडिया का त्योहार’ धूम मचा देगा. लगेगी चौके-छक्कों की बौछार. इस फॉर्मेट में शुरू से लेकर आखिर तक गेंदबाजों पर आक्रमण किया जाता है. हम देखते हैं कि आखिर 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं....

most-sixes in ipl-20th over

most-sixes in ipl-20th over

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने वाला है. और बस दो सप्ताह बाद यह ‘इंडिया का त्योहार’ धूम मचा देगा. लगेगी चौके-छक्कों की बौछार. इस फॉर्मेट में शुरू से लेकर आखिर तक गेंदबाजों पर आक्रमण किया जाता है. हम देखते हैं कि आखिर 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं.

महेंद्र सिंह धोनी

भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम इंडियन प्रीमियर लीग में पारी के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. धोनी ने अभी तक खेले गए सभी सीजन में 20वें ओवर में 72 छक्के लगाए हैं. और कुल 844 रन बनाए हैं. धोनी का 20वें ओवर में स्ट्राइक-रेट 243.22 का है.

कायरन पोलार्ड

कायरन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस के धाकड़ कैरेबियाई ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने आईपीएल में पारी के 20वें ओवर में 33 छक्के लगाए हैं. पोलार्ड ने इनमें 405 रन बनाए हैं. और उनका स्ट्राइक-रेट 214.28 का है.


रविंद्र जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स से इस साल राजस्थान रॉयल्स पहुंचे रविंद्र जडेजा ने भी आईपीएल में पारी के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जगह बनाई है. उन्होंने कुल 407 रन बनाए हैं और 209.70 के स्ट्राइक-रेट से इन ओवरों में बल्लेबाजी की है.

हार्दिक पंड्या

मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी 20वें ओवर में कमाल की बल्लेबाजी की है. 44 पारियां ऐसी रही हैं जहां पंड्या 20वें ओवर में क्रीज पर थे. उन्होंने इस दौरान कुल 32 छक्के लगाए हैं. पंड्या ने 321 रन इस दौरान बनाए. और उनका बैटिंग स्ट्राइक-रेट 245.03 का रहा है.

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में पारी के 20वें ओवर में 23 छक्के लगाए हैं. रोहित सलामी बल्लेबाजी करते हैं तो 20वें ओवर तक उनका टिके रहना जरा मुश्किल है. सिर्फ 28 ही ऐसे मौके रहे जब वह 20वें ओवर तक क्रीज पर थे. उन्होंने कुल 257 रन बनाए और उनका स्ट्राइक-रेट 282.41 का रहा.

Trending This Week