×

क्या आप जानते हैं- कौन था IPL के इतिहास का सबसे पहला ट्रेड प्लेयर?

आईपपीएल ट्रेडिंग को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. पर क्या आप जानते हैं कि आईपीएल के इतिहास का सबसे पहला ट्रेड किन टीमों और खिलाड़ियों के बीच हुआ था.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 13, 2025 12:48 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए ट्रेडिंग जारी है. शनिवार, 15 नवंबर को सभी 10 फ्रैंचाइजी रिटेंशन लिस्ट जारी कर देंगी. यानी यह साफ हो जाएगा कि टीमों ने किन खिलाड़ियों को अपने साथ रखा है और किन्हें रिलीज कर दिया है. आईपीएल 2026 के लिए नीलामी अगले महीने होगी. उससे पहले रिटेंशन लिस्ट आने के बाद इसका अंदाजा लग जाएगा कि टीमें नीलामी में क्या रणनीति अपनाएंगी.

इस सीजन के लिए सबसे बड़ा ट्रेड रविंद्र जडेजा और संजू सैमसन के बीच माना जा रहा है. खबर है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड कर सकती है. उनकी जगह रविंद्र जडेजा को वह अपनी टीम में शामिल कर सकता है. यानी रॉयल्स और सुपरकिंग्स के बीच डील हो सकती है. इसके साथ ही खबर अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ शार्दुल ठाकुर के साथ ट्रेड कर सकती है.

TRENDING NOW

पर क्या आप जानते हैं कि कौन था आईपीएल के इतिहास के ट्रेडिंग किन टीमों और किन खिलाड़ियों के बीच हुई थी. आईपीएल के इतिहास में पहली बार ट्रेड 2009 में हुई थी. तब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के बीच हुई थी. मुंबई इंडियंस ने पेसर आशीष नेहरा को दिल्ली के बल्लेबाज शिखर धवन के साथ ट्रेड किया था.

उस वक्त इन खिलाड़ियों की ट्रेड वैल्यू उतनी ही थी जितनी उन खिलाड़ियों की पिछले सीजन की फीस थी. धवन को दिल्ली ने 12 लाख रुपये में खरीदा था. वहीं नेहरा को मुंबई ने 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसी सीजन में मुबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भी ट्रेडिंग हुई थी. मुंबई और आरसीबी ने रॉबिन उथप्पा और जहीर खान को एक-दूसरे से ट्रेड किया था. उथप्पा बेंगलुरु की टीम में गए थे और जहीर बेंगलुरु से मुंबई गए थे.