IPL 2026: मुंबई इंडियंस की आईपीएल के इतिहास में रनों के हिसाब से 5 सबसे बड़ी जीत
Published On Apr 21, 2026, 08:36 PM IST
Last UpdatedApr 21, 2026, 08:36 PM IST
मुंबई इंडियंस की टीम लगातार चार मैच हार चुकी थी. और आईपीएल 2026 में उसके लिए परेशानियां बढ़ रही थीं. लेकिन मुंबई ने सोमवार को गुजरात टाइटंस को हरा दिया. इन तस्वीरों में देखेंगे आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस की पांच सबसे बड़ी जीत.
मुंबई इंडियंस की आईपीएल में सबसे बड़ी जीत
मुंबई के नाम ही आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है. साल 2017 में अरुण जेटली स्टेडियम पर हुए मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 146 रन से हराया था. मुंबई पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 212 रन बनाए थे. इसके जवाब में दिल्ली की टीम सिर्फ 66 पर ऑल आउट हो गई थी. उस साल मुंबई ने खिताब जीता था.
146 रन बनाम दिल्ली कैपिटल्स, साल 2017
साल 2018 में एक बार फिर मुंबई ने 100 रन से अधिक से जीत हासिल की. मुंबई इंडियंस ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए मैच में केकेआर को 102 रन से हराया था. मुंबई ने 6 विकेट पर 210 रन नबाए थे. ईशान किशन ने 21 गेंद पर 62 रन बनाए थे. जवाब में केकेआर की टीम 18.1 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट हो गई थी.
102 रन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2018
साल 2025 में मुंबई इंडियंस ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए मैच में 100 रन से जीत हासिल की थी. रोहित शर्मा और रेयान रिकल्टन ने हाफ सेंचुरी लगाई थी. मुंबई ने 2 विकेट पर 217 रन बनाए थे. इसके बाद कमाल की गेंदबाजी करते हुए मुंबई ने राजस्थान को 117 रन पर समेट दिया था. पेसर ट्रेंट बोल्ट और स्पिनर कर्ण शर्मा ने 3-3 विकेट लिए थे.
100 रन बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर, 2025
यह आईपीएल के इतिहास में रनों के हिसाब से मुंबई इंडियंस की चौथी सबसे बड़ी जीत रही. मुंबई के 199 रन के जवाब में गुजरात की टाइटंस की टीम 99 पर ऑल आउट हो गई. तिलक वर्मा ने शानदार सेंचुरी लगाई.