- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- MI vs SRH: सूर्या ने की रोहित की बराबरी, बनाए कई कीर्तिमान
MI vs SRH: सूर्या ने की रोहित की बराबरी, बनाए कई कीर्तिमान
Published On May 07, 2024, 08:50 AM IST
Last UpdatedMay 07, 2024, 08:50 AM IST
मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सोमवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया. सनराइजर्स को आठ विकेट पर 173 रन पर रोकने के बाद मुंबई इंडियंस ने 17.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद में नाबाद...
किसी आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा शतक
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक 12 शतक लग चुके हैं. इसके साथ ही 2023 के आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी हो गई है. साल 2022 में 8 शतक लगे थे.
इतनी बड़ी साझेदारी
सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच 143 रन की नाबाद साझेदारी हुई. यह आईपीएल में चौथे या उससे निचले विकेट के लिए आईपीएल की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. पहले नंबर पर साल 2019 में गुरकीरत सिंह मान और शेमरॉन हेटमायर का नंबर आता है. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 144 रन की पार्टनरशिप की थी. साल 2012 में पंजाब किंग्स के खिलाफ क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 131 रन जोड़े थे.
सूर्या का एक और रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर बैटिंग करने उतरे. नंबर चार या उससे नीचे बैटिंग करते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में यादव संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं. ग्लेन मैक्सवेल ने पांच और डेविड मिलर ने चार सेंचुरी लगाई हैं. श्रीलंका के दासुन शनाका 3 सेंचुरी के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
राहुल के बराबर सूर्या
टी20 क्रिकेट में यह सूर्यकुमार यादव का छठा शतक था. वह भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शथक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए. विराट कोहली नौ सेंचुरी के साथ पहले नंबर पर हैं. वहीं रोहित शर्मा ने 8 सेंचुरी लगाई हैं. रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल और सूर्या के नाम 6-6 टी20 सेंचुरी हैं.
रोहित की बराबरी
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों में सूर्या अब रोहित के बराबर पहुंच गए हैं. दोनों ने दो-दो सेंचुरी लगाई हैं. सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या के नाम एक-एक सेंचुरी है. इसके साथ ही लिंडन सिमंस और कैमरन ग्रीन ने भी एक-एक शतक लगाया है.