- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- ENG vs IND: रेड्डी बाहर, दूसरा चांस मांगने वाले खिलाड़ी का भी कटेगा पत्ता! जानिए किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी टीम इंडिया
ENG vs IND: रेड्डी बाहर, दूसरा चांस मांगने वाले खिलाड़ी का भी कटेगा पत्ता! जानिए किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी टीम इंडिया
Published On Jul 21, 2025, 03:49 PM IST
Last UpdatedJul 21, 2025, 03:49 PM IST
23 जुलाई से भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के मैदान पर चौथे मुकाबले में उतरेगी. इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है.
रेड्डी हो चुके हैं सीरीज से बाहर
रविवार को भारतीय टीम को उस वक्त बहुत बड़ा झटका लगा जब सबको यह पता चला कि भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं.
करुण का भी कटेगा पत्ता!
नितीश रेड्डी के अलावा क्रिकेट से दूसरा चांस मांगने वाले करुण नायर भी अब तक मौके को भुनाते हुए नजर नहीं आए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार टीम मैनेजमेंट करुण नायर को अब चौथे टेस्ट में मौका देने की योजना नहीं बना रही है.
जसप्रीत बुमराह पर सस्पेंस बरकरार
फैंस और टीम की टेंशन यहीं नहीं कम हुई. जसप्रीत बुमराह मैनचेस्टर टेस्ट में खेलेंगे या नहीं यह भी अब तक साफ नहीं है. बुमराह को लेकर सस्पेंस अब तक बरकरार है.
फैंस की बढ़ी टेंशन
ऐसे में सबके मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि मैनचेस्टर के मैदान पर भारत किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी. इन्हीं सवालों और टीम इंडिया की बढ़ती मुश्किलों को देखते हुए हम आपको बताएंगे भारत की प्लेइंग 11 मैनटेस्टर के मैदान पर क्या हो सकती है.
ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है भारतीय टीम: शस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अंशुल कंबोज/प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.