- Home
- Photos
- नितीश राणा ही नहीं, कोहली- धोनी को भी अंपायर से भिड़ने की मिली है सजा, लगा है भारी जुर्माना
नितीश राणा ही नहीं, कोहली- धोनी को भी अंपायर से भिड़ने की मिली है सजा, लगा है भारी जुर्माना
Published On Apr 12, 2026, 05:14 PM IST
Last UpdatedApr 12, 2026, 05:14 PM IST
अंपायरिंग फैसले को मैदान पर चुनौती देना हमेशा महंगा साबित होता है. अक्सर Level 1 में 25-50 फीसदी फीस कटती है और डिमेरिट प्वॉइंट्स जमा होते हैं.
एमएस धोनी (2019)
यह घटना दिल्ली कैपिटल्स की पारी 19वें ओवर में हुई जब राणा की चौथे अंपायर से बहुत ज्यादा गर्मी में ट्रिस्टन स्टब्स के ग्लव बदलने के अनुरोध को मना करने पर लंबी बहस हुई, डीसी के हेड कोच हेमांग बदानी भी चौथे अंपायर से बात कर रहे थे. नितीश राणा अंपायर के फैसले से काफी गुस्से में थे. आईपीएल में अंपायर से भिड़ना या उनके फैसले पर असहमति जताना खिलाड़ियों को अक्सर महंगा पड़ता है. इससे पहले कई खिलाड़ियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है, जिसमें कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.
ऋषभ पंत (2022)
IPL 2019 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में नो-बॉल देने पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान में घुसकर अंपायर से बहस की थी, धोनी पर इसके बाद मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया था.
विराट कोहली (2024)
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे ऋषभ पंत मैच के नो-बॉल विवाद में अंपायर से बात करने और कोच को भेजने के लिए 100 फीसदी जुर्माना लगाया था. इस मैच के बाद असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे पर भी बैन लगा था.
संजू सैमसन (2024)
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2024 में अपना विकेट गंवाने के बाद गुस्से में अंपायर से बहस करते नजर आए थे. विराट कोहली पर इसके बाद मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया था.
अभिषेक शर्मा (2026)
आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे संजू सैमसन को भी अंपायर से भिड़ना महंगा पड़ा है. विवादित आउट पर अंपायर के साथ लंबी बहस के बाद संजू सैमसन पर मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया गया था.
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में विवादित कैच आउट होने के बाद अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद उन पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया था और एक डिमेरिट अंक भी दिया गया.