×

बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर बाहर, इंग्लैड ने ओवल टेस्ट की प्लेइंग-11 का किया ऐलान

England Playing XI For Oval test: कप्तान बेन स्टोक्स और मुख्य तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर गुरुवार से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं होंगे. इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट मैच के लिए अपनी अंतिम एकादश में कई बदलाव किए हैं. चार कड़े मुकाबले वाले...

Jofra archer lords test

Jofra archer lords test

England Playing XI For Oval test: कप्तान बेन स्टोक्स और मुख्य तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर गुरुवार से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं होंगे. इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट मैच के लिए अपनी अंतिम एकादश में कई बदलाव किए हैं.

चार कड़े मुकाबले वाले टेस्ट मैचों के बाद जिनमें कुछ विवाद भी रहे हैं, मेजबान टीम सीरीज में 2-1 से आगे है.

Shubman-Gill-Ben-Stokes
Shubman-Gill-Ben-Stokes

बेन स्टोक्स चोट की वजह से बाहर, जोफ्रा को रेस्ट

बेन स्टोक्स, जिन्होंने टीम का नेतृत्व किया है और बल्ले से कुछ महत्वपूर्ण रन बनाने के साथ-साथ 17 विकेट भी लिए हैं, कंधे की चोट के कारण द ओवल में होने वाले मैच से बाहर रहेंगे, जबकि आर्चर को चार साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के बाद आराम दिया गया है.

Jadeja Carse Fight
Jadeja Carse Fight

ब्रायडन कार्स भी अंतिम टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स भी अंतिम टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. कप्तान बेन स्टोक्स दाहिने कंधे की चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं. स्पिनर लियाम डॉसन और तेज़ गेंदबाज़ जोफ़्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स भी टीम में नहीं हैं.

Jacob Bethell
Jacob Bethell


जैकब बैथल को मिला मौका

ईसीबी ने कहा, इंग्लैंड ने जैकब बेथेल को शामिल किया है, जो छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे. सरे के गेंदबाज़ गस एटकिंसन और जेमी ओवरटन के साथ नॉटिंघमशायर के तेज़ गेंदबाज़ जोश टंग भी टीम में शामिल हैं.

Ollie Pope
Ollie Pope

ओली पोप संभालेंगे टीम की कमान

बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में ओली पोप टीम की कमान संभालेंगे. ओली पोप इससे पहले भी कई मौकों पर टीम का नेतृत्व कर चुके हैं.

england test team
england test team

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, जोश टंग

Trending This Week