- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- 2018 नहीं, यह साल था सबसे कठिन समय, इंग्लैंड सीरीज से पहले करुण नायर ने किया खुलासा
2018 नहीं, यह साल था सबसे कठिन समय, इंग्लैंड सीरीज से पहले करुण नायर ने किया खुलासा
Published On Jun 16, 2025, 11:02 PM IST
Last UpdatedJun 16, 2025, 11:02 PM IST
2017 में भारतीय टीम से बाहर होने के सवाल पर कहा, मैं समझ नहीं पाया कि क्या हो रहा था, फिर मुझे घरेलू क्रिकेट में वापस जाना पड़ा.
‘2018 से भी अधिक कठिन और मुश्किल दौर था 2022 का अंत’
पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को दिये साक्षात्कार में इस 33 साल के बल्लेबाज नायर ने कहा, मेरे साथ जिस तरह की घटनाएं घटी उस संबंध में मैं कहूंगा कि 2022 का अंत काफी अंधकारमय था, मेरे लिए बहुत भावनात्मक दौर था, मुझे लगता है कि मेरे लिए यह सबसे कठिन समय था, 2018 से भी अधिक कठिन, सबसे मुश्किल दौर.
‘मैं शिकायत करने के उस दौर से आगे निकल चुका हूं’
नायर पहले से अधिक मजबूत बनकर उभरे हैं, लेकिन वह उस समय में वापस नहीं जाना चाहेंगे जब वह अक्सर इस बात पर हैरान होते थे कि 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट पदार्पण के बाद यादगार तिहरा शतक लगाने के बावजूद उन्हें कुछ मैचों के बाद ही टीम से बाहर क्यों कर दिया गया था. उन्होंने कहा, नहीं। मैं ईमानदारी से कहूं तो उस जगह पर नहीं रहना चाहता जहां मैं कुछ साल पहले था. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इस समय कम से कम मैं बहुत आभारी हूं. मैं शिकायत करने के उस दौर से आगे निकल चुका हूं, मैं अपना जीवन जी रहा हूं और वही कर रहा हूं जो मुझे पसंद है.
‘मैंने हर पल को महत्व देना सीख लिया है’
करुण नायर ने कहा, मैं उन सभी का बहुत आभारी हूं जो कम से कम पिछले दो-तीन वर्षों में मेरी यात्रा का हिस्सा रहे हैं, मैंने चीजों को महत्व देना सीख लिया है, मैंने हर पल को महत्व देना सीख लिया है.
‘भारतीय टीम से बाहर होना हैरान करने वाला था’
नायर के लिए टेस्ट क्रिकेट में शानदार आगाज के बाद बिना किसी स्पष्टीकरण के भारतीय टीम से बाहर होना हैरान करने वाला था. उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैं समझ नहीं पाया कि क्या हो रहा था, चेन्नई में 300 रन बनाने के बाद, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज थी और फिर टीम को 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेलना था. उन्होंने कहा, मैं उस टीम (श्रीलंका सीरीज) का हिस्सा भी नहीं था, मैं समझ नहीं पाया कि क्या हो रहा था, फिर मुझे घरेलू क्रिकेट में वापस जाना पड़ा.
‘ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में रन बनाता तो टीम में जगह पक्की हो जाती’
नायर को लगता है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बड़े स्कोर के साथ भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते थे. उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा था, मुझे बस इतना पता था कि मेरा नाम उसमें नहीं था। मैं समझ नहीं पाया कि यह कैसे नहीं था. उन्होंने कहा, मैं जब पीछे मुड़कर देखता हूं और सोचता हूं कि मुझे ज्यादा मौके नहीं मिले, इसका हालांकि दूसरा पक्ष यह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार पारियों में मैं अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाया था. उन्होंने कहा, मैंने अगर उनमें से दो पारी में बड़ा स्कोर बनाया होता तो शायद टीम में मेरी जगह पक्की हो जाती.