भारत-ऑस्ट्रेलिया सबका सपना टूटा, अगले 6 साल तक इंग्लैंड ही करेगा WTC Final की मेजबानी
Published On Jul 20, 2025, 06:55 PM IST
Last UpdatedJul 20, 2025, 06:55 PM IST
आईसीसी ने बड़ा फैसला करते हुए बता दिया है कि अगले 6 साल यानि 2031 तक डब्ल्यूटीसी फाइनल के मुकाबले कहां खेले जाएंगे.
इंग्लैंड के पास ही रहेगी डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी
डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी करने के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश के नाम सामने आ रहे थे. हालांकि आईसीसी ने इन देशों का सपना तोड़ते हुए यह साफ कर दिया कि डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी फिलहाल इंग्लैंड की करते रहेगा.
कई बोर्ड करना चाहते थे मेजबानी
आईसीसी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले 3 डब्ल्यूटीसी फाइनल यानि अगले 6 साल तक इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला इंग्लैंड में ही खेला जाएगा.
2031 तक इंग्लैंड में होगा खिताबी मुकाबला
यानि फैंस को डब्ल्यूटीसी 2027 से लेकर 2031 तक सभी फाइनल मुकाबले में इंग्लिश सरजमीं पर देखेंगे. यह खबर इंग्लिश क्रिकेट फैंस के लिए काफी बढ़िया हैं.
2031 के पास दूसरे बोर्ड को मिलेगा मौका
आईसीसी के फैसले के बाद अब बीसीसीआई और अन्य क्रिकेट बोर्ड को डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी पाने के लिए 2031 तक का इंतजार करना होगा. आपको बता दें कि 2021 पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल से लेकर अब तक सभी खिताबी मुकाबले इंग्लैंड में ही खेला गया है.
साउथ अफ्रीका ने जीता था आखिरी खिताबी मुकाबला
पिछले डब्ल्यूटीसी फाइनल पर नजर डाले तो दक्षिण अफ्रीका ने इतिहास रचते हुए खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर यह खिताब अपने नाम किया है. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह खिताबी मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैन पर खेला गया था.