• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • भारत के लिए वनडे डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर्स, वरुण चक्रवर्ती लिस्ट में शामिल

भारत के लिए वनडे डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर्स, वरुण चक्रवर्ती लिस्ट में शामिल

Edited By : Akhilesh Tripathi | Feb 09, 2025, 02:22 PM IST

Published On Feb 09, 2025, 02:22 PM IST

Last UpdatedFeb 09, 2025, 02:22 PM IST

टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने वरुण चक्रवर्ती को डेब्यू कैप दिया. उन्होंने 33 साल की उम्र में वनडे में डेब्यू किया है.

1 /5
(Image credit- ICC X)

01. फारूख इंजीनियर

फारूख इंजीनियर वनडे में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. फारूख इंजीनियर ने 36 साल 138 दिन की उम्र में साल 1974 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था.

2 /5
(Image credit- X)

02. वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. वह भारत के लिए वनडे में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. वरुण चक्रवर्ती ने 33 साल 164 दिन की उम्र में साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया है.

3 /5
(Image credit- ICC X)

03. अजीत वाडेकर

अजीत वाडेकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. अजीत वाडेकर ने 33 साल 103 दिन की उम्र में 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में वनडे डेब्यू किया था.

4 /5
(Image credit- ICC X)

04. दिलीप दोषी

दिलीप दोषी का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है. दिलीप दोषी ने 32 साल 350 दिन की उम्र में वनडे डेब्यू किया था. उन्होंने साल 1980 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था.

5 /5
(Image credit- @NorthStandGang X)

05. सैयद आबिद

सैयद आबिद इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. सैयद आबिद ने 32 साल 307 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में साल 1974 में अपना पहला वनडे मैच खेला था.