×

टीम इंडिया में शमी की अनदेखी पर बवाल, इरफान पठान सहित कई क्रिकेटर्स ने साधा निशाना

भारत के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, वह कोई ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो कल आए, कुछ मैच खेले और चले गए. उन्होंने 450-500 अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिए हैं, जो एक बहुत बड़ी संख्या है.

Mohammed Shami

Mohammed Shami

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान किया गया. भारतीय टीम में एक बार फिर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिला. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे मोहम्मद शमी की अनदेखी के बाद फैंस में गुस्सा है. भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफ़ान पठान ने अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी का समर्थन किया है.

मोहम्मद शमी साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफ़ी जीतने वाली टीम का हिस्सा बनने के बाद से भारत के लिए नहीं खेले हैं. चोट से उबरने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने के बावजूद शमी टीम से बाहर रहे हैं, उन्हें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया ODI सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया था.

Irfan Pathan
Irfan Pathan

‘वह कोई ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो कल आए, कुछ मैच खेले और चले गए’

शमी की अनदेखी पर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने YouTube चैनल पर कहा, सबसे बड़ी बात मोहम्मद शमी हैं, उनका भविष्य क्या है? वह कोई ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो कल आए, कुछ मैच खेले और चले गए. उन्होंने 450-500 अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिए हैं, जो एक बहुत बड़ी संख्या है. उन्होंने कहा कि अगर आपने 400 से ज़्यादा विकेट लिए हैं और फिर आपको टीम से बाहर कर दिया जाता है और आपकी फ़िटनेस पर सवाल उठाए जाते हैं तो ऐसा सबके साथ होता है. उन्होंने कहा कि जब तक आप क्रिकेट खेलते हैं, आपको खुद को साबित करते रहना पड़ता है.

Shami
Shami

‘सिर्फ चयन समिति जानती है कि वे क्या सोच रहे हैं’

इरफान ने शमी की फिटनेस को लेकर चिंताओं के पीछे के तर्क पर भी सवाल उठाया और कहा कि वापसी के बाद से उन्होंने पहले ही काफी काम किया है. उन्होंने कहा कि शमी पहले ही 200 ओवर गेंदबाज़ी कर चुके हैं, 200 ओवर गेंदबाजी करने के बाद अगर फ़िटनेस का सवाल है तो यह पहले ही साबित हो चुका है और किस सुधार की ज़रूरत है? सिर्फ़ चयन समिति जानती है कि वे क्या सोच रहे हैं, अगर मैं उनकी जगह होता, तो मैं जाकर IPL खेलता और तहलका मचा देता, मैं नई गेंद लेता और ऐसे स्तर पर प्रदर्शन करता.

Mohammad Shami India
Mohammad Shami India


‘उनके लिए दरवाजे बंद नहीं होने चाहिए’

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा कि घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन पर चर्चा होती है, लेकिन जब IPL आता है, और आप अपनी पुरानी लय और फ़िटनेस दिखाते हैं, तो कोई भी आपको नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता, पूरी दुनिया IPL देखती है, अगर आप वहां प्रदर्शन करते हैं, तो आप टीम में अपनी जगह फिर से बना लेते हैं. उन्होंने आगे कहा, मेरा मानना ​​है कि उनके लिए दरवाजे बंद नहीं होने चाहिए.

Shami
Shami

शमी के कोच के निशाने पर सेलेक्टर्स

भारत 11 जनवरी से न्यूज़ीलैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा. शमी के बाहर करने पर उनके कोच ने सेलेक्टर्स पर अपना गुस्सा निकाला है. शमी के कोच ने सवाल किया है कि अब इस क्रिकेटर को और क्या करना चाहिए जिससे टीम में चयन हो जाए. इंडिया टुडे से बातचीत में शमी के कोच ने कहा कि एक खिलाड़ी और क्या कर सकता है? एक गेंदबाज को और कितने विकेट लेने चाहिए.

Laxmi ratan Shukla
Laxmi ratan Shukla

लक्ष्मी रतन शुक्ला का भी फूटा गुस्सा

बंगाल की टीम के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने भी शमी की अनदेखी पर सवाल उठाए. रेवजस्पोर्ट्स से बातचीत में उन्होंने कहा,सेलेक्शन कमेटी ने शमी के साथ सही नहीं किया,घरेलू क्रिकेट में लगातार खेलने के बाद कमेटी ने शमी के साथ जो किया वो शर्मनाक है.

Trending This Week