- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- PAK vs BAN: इन 5 खिलाड़ियों के दमपर बांग्लादेश ने पाकिस्तान में की सर्जिकल स्ट्राइक
PAK vs BAN: इन 5 खिलाड़ियों के दमपर बांग्लादेश ने पाकिस्तान में की सर्जिकल स्ट्राइक
Published On Aug 25, 2024, 04:03 PM IST
Last UpdatedAug 25, 2024, 04:03 PM IST
बांग्लादेश ने रावलपिंडी में जीत के साथ पाकिस्तान के घर में घुसकर जो सर्जिकल स्ट्राइक की है उसकी जमकर तारीफ की जा रही है. बांग्लादेश की इस जीत में 5 हीरो रहे हैं.
1. मुश्फिकुर रहीम
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने ऐतिहासिक जीत में सबसे बड़ा योगदान दिया. रहीम ने रावलपिंडी में पाकिस्तान के गेंदबजों का डटकर सामना किया और 341 गेंद पर 22 चौके और 1 छक्के की मदद से शानदार 191 रन की पारी खेली. उनकी पारी के दमपर बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 565 रन का विशाल स्कोर बना पाई.
2. शदमान इस्लाम
बांग्लादेश के युवा सलामी बल्लेबाज शदमान इस्लाम पहली पारी में टीम का एक छोर काफी समय तक संभाले रखा था. शदमान पूरी बेबाकी से बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे. उन्होंने बांग्लादेश के लिए रावलपिंडी टेस्ट की पहली पारी में 93 रन की शानदार पारी खेली थी.
3. लिटन दास
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने रावलपिंडी टेस्ट में पहली पारी के अंत में तेजी से बल्लेबाजी की थी. उन्होंने टीम के लिए तेजी से 56 रन जोड़े थे. उनके द्वारा यह रन बांग्लादेश को काफी काम आए. लिटन ने पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह के एक ओवर में 18 रन भी जड़े थे.
4. मेहदी हसन मिराज
मेहदी हसन मिराज ने रावलपिंडी टेस्ट में अपने ऑलराउंडर खेल से सभी का दिल जीत लिया. पहली पारी में मेहदी ने 77 रन बनाए थे. जबकि गेंदबाजी में उन्होंने पाकिस्तान की दूसरी पारी में 4 विकेट झटके. मेहदी हसन के इस ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम की जीत सुनिश्चित कर दी.
5. शाकिब अल हसन
रावलपिंडी टेस्ट में बांग्लादेश के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का बल्ला नहीं चला. हालांकि गेंद से शाकिब ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई. शाकिब ने पाकिस्तान की पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 3 विकेट झटकर बांग्लादेश को ऐतिहासिक जीत दिलाई.