- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- 'आजाद कश्मीर' बयान पर सना मीर ने दी सफाई, सोशल मीडिया पर मचा है बवाल
'आजाद कश्मीर' बयान पर सना मीर ने दी सफाई, सोशल मीडिया पर मचा है बवाल
Published On Oct 03, 2025, 09:50 AM IST
Last UpdatedOct 03, 2025, 09:50 AM IST
सोशल मीडिया पर सना मीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है. विवाद बढ़ने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने माफी नहीं मांगी, उलटे उन्होंने लोगों को नसीहत दे डाली.
सना मीर ने क्या कहा ?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहले मैच के दौरान सना मीर ने बल्लेबाज नतालिया के क्रिकेटिंग बैकग्राउंड का ज़िक्र करते हुए कहा, वह एक बेहद युवा टीम की कप्तानी कर रही हैं, हां, उन्होंने क्वालीफायर जीते हैं, लेकिन इनमें से कई खिलाड़ी नई हैं, नतालिया, जो कश्मीर, आज़ाद कश्मीर से आती हैं, लाहौर में काफी क्रिकेट खेलती हैं, उन्हें अपना ज़्यादातर क्रिकेट लाहौर में ही खेलना पड़ता है.
बयान पर मचा बवाल
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और कमेंटेटर सना मीर को ‘आज़ाद कश्मीर’ वाले एक ऑन-एयर बयान के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तुरंत प्रतिक्रियाएं आने लगीं. भारतीय प्रशंसकों ने आईसीसी और बीसीसीआई को टैग करते हुए प्रसारण का कथित रूप से राजनीतिकरण करने के लिए उन्हें हटाने की मांग की.
सना ने नहीं मांगी माफी, सवाल उठाने वालों को दी नसीहत
सना मीर ने एक्स पर तीन पैराग्राफ का स्पष्टीकरण पोस्ट किया, जिसमें ज़ोर देकर कहा गया कि उनके शब्दों को संदर्भ से बाहर लिया गया था. उन्होंने लिखा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कैसे चीज़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और खेलों से जुड़े लोगों पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है, यह दुखद है कि इसके लिए सार्वजनिक स्तर पर स्पष्टीकरण की आवश्यकता है.
सना मीर ने एक्स पर क्या लिखा ?
सना मीर ने आगे लिखा, एक पाकिस्तानी खिलाड़ी के गृहनगर के बारे में मेरी टिप्पणी का उद्देश्य केवल यह बताना था कि पाकिस्तान के एक खास क्षेत्र से आने के कारण उसे किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और उसका अविश्वसनीय सफ़र कैसा रहा, यह उस कहानी का हिस्सा है जो हम कमेंटेटर के तौर पर बताते हैं कि खिलाड़ी कहां से आते हैं. मैंने आज दूसरे क्षेत्रों से आने वाले दो अन्य खिलाड़ियों के लिए भी ऐसा ही किया, कृपया इसका राजनीतिकरण न करें.
उन्होंने लिखा, वर्ल्ड फीड पर एक कमेंटेटर के तौर पर, हमारा काम खेल, टीमों और खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित करना है, और उनके साहस और दृढ़ता की प्रेरक कहानियों को उजागर करना है, मेरे दिल में कोई दुर्भावना नहीं है या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है. मैं उस स्क्रीनशॉट को भी संलग्न कर रहा हूं, जहां से मैं अपने ज़्यादातर खिलाड़ियों पर शोध करता हूं, चाहे वे पाकिस्तान के हों या किसी और देश के, मुझे पता है कि अब तक उन्होंने इसे बदल दिया है, लेकिन मैं इसी की बात कर रहा था.
कौन हैं सना मीर ?
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर 120 ODI और 106 T20I खेले हैं. वनडे में उन्होंने 1630 रन और 151 विकेट चटकाए हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 802 रन बनाए हैं और 89 विकेट झटके हैं.