• Home
  • Photos
  • WI vs PAK: सीरीज अपने नाम करने उतरेगा पाकिस्तान, वेस्टइंडीज के लिए होगा निर्णायक मुकाबला

WI vs PAK: सीरीज अपने नाम करने उतरेगा पाकिस्तान, वेस्टइंडीज के लिए होगा निर्णायक मुकाबला

Edited By : Saurav Kumar | Aug 09, 2025, 08:38 PM IST

Published On Aug 09, 2025, 08:38 PM IST

Last UpdatedAug 09, 2025, 08:38 PM IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

1 /5

इस मुकाबले में पाकिस्तान को सलाम आगा और मोहम्मद रिजवान जैसे बल्लेबाजों से उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले 10 मुकाबलों में 40 से ज्यादा की औसत के साथ रन बनाए हैं, जबकि शाहीन अफरीदी और नसीम शाह गेंद से मेजबान टीम को परेशान करते नजर आ सकते हैं.

2 /5

वेस्टइंडीज को कीसी कार्टी और शाई होप से बल्लेबाजी में उम्मीद होगी. वहीं, गेंदबाजी में जेडन सील्स और रोस्टन चेज पाकिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आ सकते हैं.

3 /5

ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी मददगार है. यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग पसंद करती है. पिछले 10 मुकाबलों में यहां का औसत करीब 240 रन रहा है.


4 /5

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच साल 1975 से लेकर अब तक कुल 138 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम ने 64 मैच जीते, जबकि 71 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा, तीन मुकाबले टाई रहे.

5 /5

पाकिस्तान ने ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले को पांच विकेट से अपने नाम किया था. वेस्टइंडीज की टीम 49 ओवरों में 280 रन पर सिमट गई. टीम के लिए इविन लुईस ने सर्वाधिक 60 रन बनाए, जबकि कप्तान शाई होप ने 55 रन की पारी खेली. इनके अलावा रोस्टन चेज ने 53 रन वेस्टइंडीज के खाते में जोड़े. पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने सर्वाधिक चार विकेट झटके, जबकि नसीम शाह ने तीन शिकार किए.