- Home
- Photos
- PAK vs OMAN: भारत के खिलाफ असली टेस्ट से पहले ओमान के खिलाफ दमदार शुरुआत करने उतरेगी पाकिस्तानी टीम
PAK vs OMAN: भारत के खिलाफ असली टेस्ट से पहले ओमान के खिलाफ दमदार शुरुआत करने उतरेगी पाकिस्तानी टीम
Published On Sep 12, 2025, 12:10 PM IST
Last UpdatedSep 12, 2025, 12:10 PM IST
भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले ओमान के खिलाफ पाकिस्तान की टीम आज एशिया कप में मैदान पर उतरेगी.
पाकिस्तान और ओमान की टीम
ग्रुप-ए का यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आ रहा है, लेकिन ओमान बड़ा उलटफेर करने की कोशिश करेगा.
सलमान आगा की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम को सईम अयूब और साहिबजादा फरहान से बल्लेबाजी में खासा उम्मीदें होंगी. वहीं, मोहम्मद नवाज टीम की गेंदबाजी को मजबूती दे सकते हैं.
दूसरी ओर, ओमान को बल्लेबाजी में जतिंदर सिंह और आमिर कलीम से उम्मीदें होंगी. गेंदबाजी का जिम्मा शकील अहमद और समय श्रीवास्तव के पास होगा.
दुबई की पिच पर थोड़ी घास है. यहां 10 सितंबर को भारत-यूएई के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें स्पिनर्स और मध्यम तेज गति के गेंदबाजों को मदद मिली थी. अत्यधिक गर्मी के साथ टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है. पाकिस्तान और ओमान के बीच यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा. टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 7.30 बजे होगा. मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है.