• Home
  • Photos
  • PCB चीफ मोहसिन नकवी के बड़बोले बोल, IPL पर कुछ ऐसा कहा, सुनकर हंसी आ जाएगी

PCB चीफ मोहसिन नकवी के बड़बोले बोल, IPL पर कुछ ऐसा कहा, सुनकर हंसी आ जाएगी

Edited By : Bharat Malhotra | Apr 06, 2026, 01:24 PM IST

Published On Apr 06, 2026, 01:24 PM IST

Last UpdatedApr 06, 2026, 01:24 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आईपीएल और पीएसएल की तुलना पर बड़ी बात कही है. इसे सुनकर आपको हंसी आ जाएगी.

1 /11

पीसीबी चीफ की अजीब बात

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने फिर अजीब बात की है. और आईपीएल पर उन्होंने एक बार फिर बड़बोली बात की है. इसे सुनकर क्रिकेट फैंस को हंसी आ जाएगी.

2 /11

भारत के खिलाफ पहले भी उगलते रहे हैं जहर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस अध्यक्ष का इतिहास है कि वह भारत और भारतीय क्रिकेट को लेकर अजीबो-गरीब बातें करते रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने भारत के खिलाफ मैच के बायकॉट की गीदड़भभकी दी थी. लेकिन बात में वह हमेशा की तरह अपनी बात से पलट गए थे.

3 /11

ट्रॉफी लेकर भाग गए थे नकवी

मोहसिन नकवी वही शख्स हैं जो भारत के हक की ट्रॉफी लेकर भाग गए थे. एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती थी. भारत की ओर से यह पहले ही साफ कर दिया गया था कि वह नकवी, जो पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं, के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेगा. लेकिन नकवी अपनी जिद पर अड़े रहे. और अंत में किसी और के हाथों ट्रॉफी दिलवाने के बजाय वह ट्रॉफी लेकर रवाना हो गए.


4 /11

नकवी ने पाकिस्तान सुपर लीग और इंडियन प्रीमियर लीग की तुलना कर दी

पाकिस्तान सुपर लीग के बारे में नकवी का दावा है कि यह बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है. और आने वाले वाले वक्त में यह आईपीएल को टक्कर देगी और दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बनेगी.

5 /11

पाकिस्तान सुपर लीग की हालत खराब

नकवी ने यह बयान देते हुए पाकिस्तान सुपर लीग की मौजूदा हालत भी नहीं देखी. पाकिस्तान में चल रही ईंधन की किल्लत को देखते हुए वहां स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री बैन है. साथ ही मैच सिर्फ दो शहरों, लाहौर और कराची में करवाए जा रहे हैं. वहीं भारत में ऐसी कोई दिक्कत नहीं और पूरा आईपीएल बिना किसी रुकावट के हो रहा है.

6 /11

PSL की जर्सी से रंग उतरने लगा

पाकिस्तान सुपर लीग को उस समय और शर्मिंदा होना पड़ा था जब उसकी टीम हैदराबाद किंग्समैन की जर्सी का रंग उतरने लगा था. लाहौर कलंदर्स के खिलाफ मैच के दौरान हालत ऐसी हो गई थी कि सफेद गेंद पर जर्सी का रंग चढ़ गया था और वह गुलाबी हो गई थी.

7 /11

पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर आ रहे हैं विदेशी खिलाड़ी

पाकिस्तान सुपर लीग के शुरू होने से पहले ही कई खिलाड़ी उसे छोड़कर आईपीएल में शामिल होने पहुंच गए. श्रीलंका के दासुन शनाका, जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी जैसे ऐसे कई खिलाड़ी हैं. लेकिन शायद नकवी इस तस्वीर को नहीं देख रहे.

8 /11

क्या कहा नकवी ने

पीसीबी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में नकवी ने कहा कि पीएसएल में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी इसकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और ग्रोथ को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि पीएसएल अब निवेश के लिए सबसे आकर्षक मार्केट बन गया है. वह समय दूर नहीं जब पीएसएल दुनिया की नंबर वन लीग बन जाएगी. नकवी ने कहा कि पीएसएल 2026 के फ्रेंचाइजी से जुड़े प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी पाकिस्तान के क्रिकेट इकोसिस्टम में भरोसे की बढ़ती स्थिति को दिखाती है.

9 /11

आईपीएल में सिलेक्ट न हो पाने वाले खिलाड़ी जाते हैं पीएसएल

मोहसिन नकवी ने बेशक भविष्य में पीएसएल के आईपीएल के समकक्ष आने की संभावना जताई है, लेकिन असल में पीएसएल और आईपीएल में कोई तुलना नहीं है. पीएसएल में वही खिलाड़ी शामिल होते हैं जिन्हें आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलता, कई खिलाड़ी पीएसएल का मिला हुआ कॉन्ट्रैक्ट भी छोड़कर आईपीएल में आ जाते हैं. इस साल दासुन शनाका, ब्लेसिंग मुजरबानी ने ऐसा ही किया है. इसकी वजह आईपीएल में मिलने वाला पैसा है जो आईपीएल से कई गुणा ज्यादा है. इसके अलावा आईपीएल क्रिकेट के स्तर में, फैन इंगेजमेंट में, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स के मामले में, प्रसारण क्वालिटी के मामले में पीएसएल से बहुत आगे है. पीएसएल को ढंग के ब्रॉडकास्टर भी नहीं मिल पाते.

10 /11

आईपीएल के एक मैच के बराबर है पूरा पीएसएल

आईपीएल के मीडिया राइट्स की कीमत लगभग 6 बिलियन डॉलर (5,59,15,64,19,600.00 भारतीय रुपये) है, जबकि पीएसएल की कीमत लगभग 93 मिलियन डॉलर (8,66,77,48,428 भारतीय रुपये) है. इसे ऐसे समझिए कि पाकिस्तान सुपर लीग के पूरे प्रसारण की कीमत 124 करोड़ रुपये है और आईपीएल में एक मैच के प्रसारण अधिकार 118 करोड़ रुपये में बिके हैं.

11 /11

आईपीएल के रेवेन्यू के सामने कहां है पीएसएल

आईपीएल का सालाना राजस्व 1 बिलियन डॉलर से अधिक है, जबकि पीएसएल का करीब 60 मिलियन डॉलर है. वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन की हालिया रैंकिंग में पीएसएल मौजूदा समय में खेली जाने वाली लीग में 48 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि आईपीएल 62.2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है. द हंड्रेड (75.2) और एसए 20 (68) क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं.