- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- PSL 2025 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, यूएई ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका
PSL 2025 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, यूएई ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका
Published On May 09, 2025, 10:02 PM IST
Last UpdatedMay 09, 2025, 10:02 PM IST
पाकिस्तान सुपर लीग के आठ मुकाबले शेष थे. 18 मई को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाना था, मगर अब टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है.
प्रधानमंत्री की सलाह के बाद पीएसएल स्थगित: पीसीबी
पीसीबी ने एक बयान में कहा, स्थगित करने का फैसला प्रधानमंत्री मियां मुहम्मद शाहबाज शरीफ से मिली सलाह के अनुसार लिया गया है. राष्ट्रीय भावनाएं पाकिस्तान के सशस्त्र बलों के साहसी प्रयासों पर केंद्रित हैं जो पाकिस्तान की संप्रभुता को मुखरता से कायम रख रहे हैं. बयान में आगे कहा गया, पीसीबी और उसके खिलाड़ी शहीदों के परिवारों और राष्ट्र की रक्षा करने वाले हमारे सुरक्षाकर्मियों के साथ एकजुटता में खड़े हैं.
पीसीबी ने फ्रेंचाइजी, प्लेयर्स और प्रसारकों का जताया आभार
पीसीबी ने कहा कि वह अपने साझेदारों, फ्रेंचाइजी, भाग लेने वाले खिलाड़ियों, प्रसारकों, प्रायोजकों और आयोजकों के प्रयासों और समर्थन की सराहना करता है, जिन्होंने अब तक टूर्नामेंट का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया है; हालांकि, क्रिकेट एक एकीकृत शक्ति और खुशी का स्रोत है, लेकिन जब देश को इस तरह के कठोर विरोध का सामना करना पड़ रहा है, तो इसे सम्मानजनक विराम लेना चाहिए.
यूएई ने मेजबानी से किया था इनकार !
हालांकि यह पता चला है कि एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के पीएसएल के बचे मैचों की मेजबानी के लिए पीसीबी के अनुरोध को मंजूरी देने की संभावना नहीं है क्योंकि उसके बीसीसीआई के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध है
PSL में बाकी थे आठ मुकाबले
पाकिस्तान सुपर लीग में आठ मुकाबले शेष थे. टूर्नामेंट का फाइनल 18 मई को खेला जाना था, मगर भारत के साथ तनाव के कारण अब टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा है.
ड्रोन हमले में तबाह हुआ था रावलपिंडी स्टेडियम
रावलपिंडी स्टेडियम गुरुवार को ड्रोन हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ था. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच होना था, मैच से पहले ड्रोन हमला हुआ, जिसके बाद मैच को रद्द करना पड़ा था.