• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दिग्गज क्रिकेटर हुए शरीक

PHOTOS: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में क्रिकेट जगत की हस्तियां हुईं शामिल

Edited By : Vanson Soral | Jul 13, 2024, 08:13 AM IST

Published On Jul 13, 2024, 08:13 AM IST

Last UpdatedJul 13, 2024, 08:13 AM IST

मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत (29) ने भारतीय दवा जगत के दिग्गज उद्योगपति वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शुक्रवार को मुंबई के ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया.

1 /1

इस शादी में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, एस श्रीकांत, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव समेत कई क्रिकेटर ने भी शिरकत की. क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी भारतीय पारंपरिक परिधान में पहुंचे.

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने परिवार के साथ शादी में शरीक हुए. धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ सुनहरे पीले रंग की पारंपरिक पोशाक पहनकर समारोह में पहुंचे

पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीकांत अपनी वाइफ के साथ दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने शादी में पहुंचे. श्रीकांत पारपंरिक वेशभूषा पहनकर शादी में शरीक हुए. वहीं, उनकी वाइफ सुनहरे रंग की साड़ी पहने नजर आईं.

T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के हीरो सूर्यकुमार यादव ने वाइफ के साथ शादी में चार चांद लगाए. सूर्या ने सफेद कलर की शेरवानी जबकि उनकी वाइफ हरे और गुलाबी रंग के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी पहन रखी थी.

T20 वर्ल्ड कप 2024 की विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे युजवेंद्र चहल भी वाइफ के साथ शादी में शरीक हुए. दोनों ने सफेद और सुनहरे रंग के जबरदस्त कॉम्बिनेश वाला लुक धारण किया हुआ था.

भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच गौतम गंभीर अपनी वाइफ के साथ शादी में शरीक हुए. गौतम ने काले रंग की शेरवानी पहनी हुई थी जबकि उनकी वाइफ गोल्डन लहंगे में नजर आईं.

जसप्रीत बुमराह अपनी वाइफ संजना गणेशन के संग.

केएल राहुल और उनकी वाइफ अथिया शेट्टी.