- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- इंग्लैंड सीरीज से पहले भारतीय दिग्गज ने संन्यास का किया ऐलान
2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे दिग्गज क्रिकेटर ने लिया संन्यास
Published On Jun 06, 2025, 03:36 PM IST
Last UpdatedJun 06, 2025, 03:36 PM IST
उन्होंने 25 वनडे, 3 टेस्ट मैच और 7 T20I में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्होंने सभी प्रारूपों में कुल 43 विकेट लिए.
पीयूष चावला ने लिया संन्यास
पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला लिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट कर रिटायरमेंट की घोषणा की.
‘खूबसूरत खेल को अलविदा कहने का समय आ गया’
पीयूष चावला ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि दो दशक से ज्यादा समय बिताने के बाद अब खूबसूरत खेल को अलविदा कहने का समय आ गया है. भारत के लिए खेलने से लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहा, ये यादें मेरे दिल में बसी रहेंगी.
आईपीएल फ्रेंचाइजी का किया धन्यवाद
पीयूष चावला ने आगे लिखा, आईपीएल की उन फ्रेंचाइजियों को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया. वह आईपीएल में पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे.
आईपीएल में चटकाए 192 विकेट
36 साल के पीयूष चावला ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया और कुल 192 विकेट चटकाए. वह पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे.
पीयूष चावला का इंटरनेशनल करियर
पीयूष चावला ने 25 वनडे, 3 टेस्ट मैच और 7 T20I में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने वनडे में 32, टेस्ट में सात और टी-20 इंटरनेशनल में चार विकेट लिए.