• Home
  • Photos
  • अलग-अलग टीमों से सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले खिलाड़ी, टॉप पर विदेशी या इंडियन, लिस्ट भी देख लो

अलग-अलग टीमों से सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले खिलाड़ी, टॉप पर विदेशी या इंडियन, लिस्ट भी देख लो

Edited By : Akhilesh Tripathi | Apr 10, 2026, 04:11 PM IST

Published On Apr 10, 2026, 04:11 PM IST

Last UpdatedApr 10, 2026, 04:11 PM IST

आईपीएल में तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो सात- सात टीमों से खेल चुका है, वहीं लिस्ट में टॉप पर मौजूद खिलाड़ी ने तो नौ फ्रैंचाइजी टीमों के साथ खेला है.

1 /5
Shardul Thakur

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर आईपीएल की सबसे ज्यादा अलग-अलग टीमों से मैच खेलने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में मौजूद हैं. उन्होंने सात फ्रैंचाइजी टीमों के लिए खेला है. वह आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स (2018-24) के लिए 57 मैच, दिल्ली कैपिटल्स (2022) के लिए 14, राइजिंग पुणे सुपरजायंट (2017) के लिए 12, कोलकाता नाइट राइडर्स (2023) के लिए 11, लखनऊ सुपर जायंट्स (2025) के लिए दस और 2015 में किंग्स XI पंजाब के लिए एक मैच खेल चुके हैं.

2 /5
Ishant Sharma

इशांत शर्मा

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इशांत शर्मा इस लिस्ट में शामिल हैं. ईशांत शर्मा ने भी सात आईपीएल फ्रैंचाइजी टीमों के लिए मैच खेला है. वह 2025 में गुजरात टाइटंस (सात मैच में चार विकेट), 2019 से 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स (34 मैच में 34 विकेट), 2017 में पंजाब किंग्स (छह मैच), 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (चार मैच में तीन विकेट), 2013-2015 में सनराइजर्स हैदराबाद (23 मैच में 19 विकेट), 2011 में डेक्कन चार्जर्स (11 मैच में 12 विकेट) और 2008-2010 में केकेआर के लिए (31 मैच में 25 विकेट लिए हैं)

3 /5
Manish Pandey

मनीष पांडेय

आईपीएल में शतक जड़ने वाले पहले अनकैप्ड इंडियन मनीष पांडेय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. वह भी सात फ्रैंचाइजी के लिए आईपीएल खेल चुके हैं. उन्होंने 2024-2026 तक केकेआर, 2023 में दिल्ली कैपिटल्स, 2022 में लखनऊ सुपरजायंट्स, 2018 से 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद, 2014 से 2017 तक केकेआर, 2011 से 2013 तक पुणे वारियर्स, 2009-2010 तक आरसीबी और 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला है. उनके नाम आईपीएल के 174 मैच में 3942 रन है, जिसमें एक शतक और 22 अर्धशतक शामिल है.


4 /5
Jaydev Unadkat

जयदेव उनादकट

जयदेव उनादकट अलग-अलग टीमों से सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर है. जयदेव उनादकट ने आठ फ्रैंचाइजी टीमों के लिए खेला है. उनादकट सनराइजर्स हैदराबाद (2024-2026), लखनऊ सुपरजांयट्स (2023), मुंबई इंडियंस (2022), राजस्थान रॉयल्स (2018-2021), राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (2017), केकेआर (2016), दिल्ली कैपिटल्स (2014-2015), आरसीबी (2013), केकेआर (2009-2012) का हिस्सा रहे हैं. उनादकट ने 115 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 114 विकेट है.

5 /5
Aaron finch IPL

आरोन फिंच

आईपीएल में अलग-अलग टीमों से सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आरोन फिंच का नाम टॉप पर है. वह आईपीएल की नौ फ्रैंचाइजी के लिए मैच खेल चुके हैं. आरोन फिंच ने केकेआर (2022), आरसीबी (2020-2021), पंजाब किंग्स (2018), गुजरात लायंस (2016-2017), मुंबई इंडियंस (2015), सनराइजर्स हैदराबाद (2014), पुणे वारियर्स (2013), दिल्ली कैपिटल्स (2011-2012) और राजस्थान रॉयल्स (2009-2010) के लिए खेला है. आरोन फिंच ने 92 आईपीएल मैच में 15 अर्धशतक से साथ 2091 रन बनाए हैं.