• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर्स, लिस्ट में दो भारतीय

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर्स, लिस्ट में दो भारतीय

Edited By : Akhilesh Tripathi | Mar 09, 2025, 11:09 PM IST

Published On Mar 09, 2025, 11:09 PM IST

Last UpdatedMar 09, 2025, 11:09 PM IST

चैंपियंस ट्रॉफी के नौवें एडिशन का फाइनल दुबई में खेला गया. अब तक नौ बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो चुका है. साल 2002 में बारिश की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल रद्द करना पड़ा था.

1 /9
Jacques Kallis

01. जैक कैलिस

साउथ अफ्रीका के दिग्गज जैक कैलिस ने टूर्नामेंट के पहले संस्करण (विल्स कप) 1998 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था. उन्होंने फाइनल मैच में 7.3 ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे, वहीं बल्लेबाजी करते हुए 37 रन की पारी खेली थी. साउथ अफ्रीका ने पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था. साउथ अफ्रीका ने फाइनल में वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराया था.

2 /9
Chris Cairns

02. क्रिस केर्न्स (2000)

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज क्रिस केर्न्स को साल 2000 में चैपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था. उन्होंने नाबाद 101 रन की पारी खेली थी, जिससे न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था. उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में दो मेडन के साथ 40 रन दिए थे.

3 /9
Sanath Jayasuriya and Sourav Ganguly Champions Trophy 2002

2002

2002 में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया फाइनल मैच बारिश से रद्द हो गया था, जिसकी वजह से इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया था.

4 /9
(Image credit- X)

03. इयान ब्रैडशॉ (2004)

वेस्टइंडीज के इयान ब्रैडशॉ को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए 2004 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 10 ओवर में एक मेडन के साथ 54 रन देकर दो विकेट लिए, वहीं बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 34 रन बनाए. वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था.

5 /9
(Image credit- X)

04. शेन वॉटसन

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने साल 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था. शेन वॉटसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल मुकाबले में तीन ओवर में दो विकेट लिए थे, वहीं नाबाद 57 रन की पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया था.

6 /9
(Image credit-X)

05. शेन वॉटसन (2009)

शेन वॉटसन का जलवा 2009 में भी देखने को मिला और उन्होंने लगातार दो बार फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता. 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शेन वॉटसन ने नाबाद 105 रन की पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से मुकाबले को जीतकर लगातार दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया था.

7 /9
Ravindra Jadeja

06. रविंद्र जडेजा (2013)

भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता. रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में 25 गेंद में 33 रन की नाबाद पारी खेली थी, वहीं गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किए. यह मुकाबला 20-20 ओवर का खेला गया था और भारत ने पांच रन से इंग्लैंड को हराकर खिताब पर कब्जा किया.

8 /9
fakhar-zaman

07. फखर जमान

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे. फखर जमान ने भारत के खिलाफ मैच में 114 रन की पारी खेली थी. फाइनल में भारत को पाकिस्तान के हाथों 180 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

9 /9
Rohit Sharma Tossin odi cricket

08. रोहित शर्मा

भारत के रोहित शर्मा ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता. रोहित शर्मा ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 76 रन की पारी खेली.