IPL में 20 करोड़ से ज्यादा सैलरी पाने वाले प्लेयर्स, विराट कोहली लिस्ट में शामिल
Published On Nov 01, 2024, 10:29 AM IST
Last UpdatedNov 01, 2024, 10:29 AM IST
आईपीएल 2025 के लिए तीन खिलाड़ियों को 20 करोड़ से ज्यादा की सैलेरी में रिटेन किया गया है, जिसमें विराट कोहली का नाम भी शामिल है.
01. मिचेल स्टॉर्क
ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टॉर्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. मिचेल स्टॉर्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के लिए 24.75 करोड़ में खरीदा था. (Image credit- IPL/BCCI)
02. हेनरिक क्लासेन
साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन पर भी पैसे की बरसात हुई है. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलेरी पाने वाले दूसरे खिलाड़ी है. क्लासेन को आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 21 करोड़ रुपए में रिटेन किया है. (Image credit- IPL/BCCI)
03. विराट कोहली
विराट कोहली एक आईपीएल सीजन के लिए 20 करोड़ से अधिक की रकम पाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. आरसीबी की टीम ने विराट कोहली को आईपीएल 2025 के लिए 21 करोड़ में रिटेन किया है. (Image credit- IPL/BCCI)
04. निकोलस पूरन
वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन भी आईपीएल में 20 करोड़ से ज्यादा सैलेरी वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स ने निकोलस पूरन को 21 करोड़ में रिटेन किया है. (Image credit- IPL/BCCI)
05. पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 में 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा था. आईपीएल 2025 में कमिंस को 18 करोड़ में रिटेन किया गया है. (Image credit- IPL/BCCI)