• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • 100 से ज्यादा साथी खिलाड़ियों के साथ टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर, अंग्रेजों का दबदबा- सिर्फ एक भारतीय

100 से ज्यादा साथी खिलाड़ियों के साथ टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर, अंग्रेजों का दबदबा- सिर्फ एक भारतीय

Edited By : Bharat Malhotra | Sep 11, 2024, 09:27 AM IST

Published On Sep 11, 2024, 09:27 AM IST

Last UpdatedSep 11, 2024, 09:27 AM IST

टेस्ट क्रिकेट मे इन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा साथी क्रिकेटरों के साथ मुकाबले खेले हैं.

1 /6

ग्राहम गूच

इंग्लैंड के कप्तान रहे ग्राहम गूच ने कुल 118 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 8900 रन बनाए. गूच ने अपने करियर में 113 इंग्लिश खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला. यानी जिस दौरान वह इंग्लिश टीम का हिस्सा रहे उनके साथ इतने खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट खेला.

2 /6

फ्रैंक वॉली

इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने 1909 से 1934 के बीच कुल 64 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 3283 रन बनाए और साथ ही 83 विकेट भी लिए. उनके साथ कुल 111 इंग्लिश खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट खेला.

3 /6

सचिन तेंदुलकर

भारत के इस महान क्रिकेटर ने 200 टेस्ट मैच खेले. 1989 से साल 2013 तक के अपने करियर में सचिन के साथ भारत के कुल 110 खिलाड़ी टेस्ट खेले. सचिन ने अपने टेस्ट करियर में 15921 रन बनाए. और 46 विकेट भी लिए.

4 /6

जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड के इस महान पेसर ने 188 टेस्ट मैच खेले. उन्होंने 10 जुलाई 2024 से अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला. कुल 109 खिलाड़ी उनके टेस्ट टीममेट रहे.

5 /6

वॉली हेमंड

इंग्लैंड के इस महान बल्लेबाज ने 1927 से 1947 के कुल 20 साल के करियर में उन्होंने कुल 85 टेस्ट मैच खेले. और 105 खिलाड़ी उनके टीममेट रहे. हेमंड ने अपने करियर में कुल 58.45 के औसत से 7249 रन बनाए.

6 /6

शिवनारायण चंद्रपॉल

वेस्टइंडीज के इस महान बल्लेबाज ने 164 टेस्ट मैच खेले. उनका करियर 1994 से साल 2015 तक रहा. चंद्रपॉल ने कुल 105 कैरेबियाई खिलाड़ियों के साथ टेस्ट क्रिकेट खेला.