×

पृथ्वी साव ने की गर्लफ्रेंड से सगाई, जानें क्या है नाम और करती हैं काम

भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज पृथ्वी साव के जीवन में नई खुशी आई है. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है. पृथ्वी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है.

टीम इंडिाय से बाहर चल रहे बल्लेबाज पृथ्वी साव ने सगाई कर ली है. साव ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ सगाई की है. 8 मार्च रविवार को पृथ्वी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. अभी कुछ दिन पहले पृथ्वी अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शरीक हुए थे. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के साथ पृथ्वी शॉ ने काफी क्रिकेट खेला है.

लंबे समय से रिश्ते में हैं पृथ्वी और आकृति

पृथ्वी और आकृति काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं. कई मौकों पर उन्हें साथ देखा गया है.

लखनऊ में पैदा हुई हैं आकृति

आकृति का जन्म 2 मई 2003 को लखनऊ में हुआ है. उनकी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ में हुई. और इसके बाद वह परिवार के साथ मुंबई में शिफ्ट हो गईं. इसके बाद उन्होंने मुंबई से अपना ग्रैजुएशन किया.


पृथ्वी अपने करियर के साथ विवादों को लेकर भी चर्चा में रहे

पृथ्वी को कभी भारतीय टीम का भविष्य माना जाता था. लेकिन अपने खराब फॉर्म और फिर खेल से इतर अन्य कारणों से मैदान से दूर होना पड़ा. अनुशासन और रवैये को लेकर वह चर्चा में रहे.

क्या करती हैं आकृति

आकृति को डांस और परफॉर्मेंस का शुरू से ही शौक रहा है. और इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर ऐक्टिव होने लगीं. पहले वह टिक-टॉक पर नजर आईं. उन्हें वहां पर लोकप्रियता मिली. टिकटॉक के भारत पर बैन होने के बाद वह इंस्टाग्राम पर शिफ्ट हो गईं. और यहां भी उन्हें काफी पसंद किया गया.

इंस्टाग्राम पर मिलियन में फॉलोअर

आकृति के सोशल मीडिया पर 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. और लोग उन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद करते हैं. उन्होंने अपने हैंडल पर पृथ्वी के साथ भी कई तस्वीरें साझा की हुई हैं.

Trending This Week