- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- मुंबई क्रिकेट से अलग होना चाहते हैं पृथ्वी साव, MCA को लिखा पत्र, कहा- मुझे...
मुंबई क्रिकेट से अलग होना चाहते हैं पृथ्वी साव, MCA को लिखा पत्र, कहा- मुझे...
Published On Jun 23, 2025, 03:28 PM IST
Last UpdatedJun 23, 2025, 03:28 PM IST
पृथ्वी साव को पिछले साल फिटनेस के आधार पर मुंबई रणजी टीम से बाहर कर दिया गया था. वह आईपीएल 2025 में भी अनसोल्ड रहे थे.
साव ने एनओसी के लिए एक पत्र भेजा है: एमसीए
एमसीए के सचिव अभय हडप ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, उन्होंने अभी-अभी हमें एनओसी मांगने के लिए एक पत्र भेजा है, हमने शीर्ष परिषद के सदस्यों को सूचित कर दिया है, हम जल्द ही एनओसी जारी करेंगे.
साव ने पत्र में क्या लिखा ?
पृथ्वी साव ने अपने पत्र में लिखा, मेरे करियर के इस मोड़ पर, मुझे एक अन्य राज्य संघ के तहत पेशेवर क्रिकेट खेलने का एक आशाजनक अवसर मिला है, जो मुझे विश्वास है कि एक क्रिकेटर के रूप में विकास और विकास में और योगदान देगा. इसके मद्देनजर, मैं आपसे विनम्र अनुरोध करता हूं कि मुझे एक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करें, जिससे मैं आगामी घरेलू सत्र में नए राज्य संघ का आधिकारिक रूप से प्रतिनिधित्व कर सकूं.
मुंबई टीम से हुए थे बाहर, आईपीएल में रहे थे अनसोल्ड
पिछले साल उन्हें फिटनेस के आधार पर मुंबई रणजी टीम से बाहर कर दिया गया था, उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया था. इसके अलावा नीलामी में अनसोल्ड रहने के कारण उन्हें आईपीएल अनुबंध भी नहीं मिल सका.
अनुशासनहीनता के कारण पटरी से उतर गया करियर
पृथ्वी साव ने साल 2018 में एक किशोर के रूप में डेब्यू करते हुए शतक के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धूम मचा दी थी. मुंबई क्रिकेट हलकों में उन्हें अक्सर विनोद कांबली से तुलना की जाती है, मगर उनका करियर अनुशासनहीनता के कारण पटरी से उतर गया. खेल के अलावा वह कई अन्य वजहों से ज्यादा चर्चा में रहे.
पृथ्वी साव का इंटरनेशनल करियर
पृथ्वी साव ने भारत के लिए केवल पांच टेस्ट, छह वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उन्होंने पांच टेस्ट मैच में 42.37 की औसत से 339 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है. वनडे में उनके नाम 189 रन है. एकमात्र टी-20 मैच में वह खाता नहीं खोल सके थे.