×

चार साल पहले भारत के लिए खेला था आखिरी मैच, अब नई टीम से खेलेगा यह खिलाड़ी

राहुल चाहर रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के लिये खेलते हैं और भारत के लिये सीमित ओवरों के क्रिकेट में सात मैच खेल चुके हैं.

Team India

Team India

Rahul Chahar added to Surrey: भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर को हैंपशर के खिलाफ इंग्लिश काउंटी सत्र के आखिरी मैच के लिये सर्रे टीम में शामिल किया गया है. यह मैच 24 से 27 सितंबर तक यूटिलिटा बाउल में खेला जायेगा.

सफेद गेंद के क्रिकेट में सात बार भारत के लिये खेल चुके 26 वर्ष के चाहर ने सितंबर की शुरूआत में काउंटी चैम्पियनशिप सत्र के लिये रजिस्टर कराया था लेकिन वार्विकशर और नॉटिंघमशर के खिलाफ उनकी जरूरत नहीं पड़ी. सर्रे काउंटी ने एक्स पर लिखा, लेग स्पिनर राहुल चाहर काउंटी चैम्पियनशिप के आखिरी मैच के लिये टीम में हैं, वह रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के लिये खेलते हैं और भारत के लिये सीमित ओवरों के क्रिकेट में सात मैच खेल चुके हैं.

Rahul chahar mi
Rahul chahar mi

मैं टीम की जीत में योगदान देना चाहता हूं: सर्रे

चाहर ने सर्रे की वेबसाइट पर कहा, इस सप्ताह के मैच के लिये सर्रे से जुड़कर खुश हूं, मैं टीम की जीत में योगदान देना और अपना प्रभाव छोड़ना चाहता हूं.

Rahul Chahar India
Rahul Chahar India

2021 में भारत के लिए खेला था आखिरी मैच

राहुल चाहर ने भारत के लिए साल 2021 में आखिरी मैच खेला था. वह टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में दुबई में नामीबिया के खिलाफ खेलते नजर आए थे.

Rahul chahar Surrey
Rahul chahar Surrey


राहुल चाहर का इंटरनेशनल करियर

राहुल चाहर ने भारत के लिए छह टी-20 और एकमात्र वनडे मैच खेला है. छह टी-20 मैच में उन्होंने सात विकेट लिए हैं, वहीं वनडे में उन्होंने तीन विकेट चटकाए थे.

Rahul chahar Bowling
Rahul chahar Bowling

फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में किया है शानदार प्रदर्शन

26 साल के राहुल चाहर ने फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है. 24 फर्स्ट क्लास मैच में उनके नाम 87 विकेट है. वहीं 60 लिस्ट ए मैच में उन्होंने 106 विकेट चटकाए हैं. 131 टी-20 मैच में उनके नाम 136 विकेट है.

Rahul Chahar
Rahul Chahar

आईपीएल में चार टीमों का रहे हैं हिस्सा

वह आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजांयट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे हैं. आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे राहुल चाहर को सिर्फ एक मैच में मौका मिल सका था.

Trending This Week