×

राहुल चाहर ने काउंटी डेब्यू पर रचा इतिहास, 166 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

राहुल चाहर ने मैच में 118 रन देकर दस विकेट लिये जिसकी मदद से सर्रे ने हैंपशर को 20 रन से हराकर काउंटी डिविजन तालिका में दूसरा स्थान बरकरार रखा.

Rahul chahar Debut

Rahul chahar Debut

Rahul Chahar creates History: भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर ने काउंटी क्रिकेट में सर्रे के लिए डेब्यू मैच में इतिहास रच दिया है. अपने डेब्यू मैच में उन्होंने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और आठ विकेट लेकर 166 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Rahul chahar Surrey
Rahul chahar Surrey

चाहर ने हैंपशर के खिलाफ आठ विकेट चटकाए

राहुल चाहर ने हैंपशर के खिलाफ 24 ओवर में 51 रन देकर आठ विकेट लिए, सर्रे के लिये पहली बार खेलने वाले किसी गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है । उन्होंने 1859 में विलियन मडल का 61 रन देकर सात विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा.

Rahul chahar
Rahul chahar

राहुल चाहर ने मैच में लिए 10 विकेट

चाहर ने मैच में 118 रन देकर दस विकेट लिये जिसकी मदद से सर्रे ने हैंपशर को 20 रन से हराकर काउंटी डिविजन तालिका में दूसरा स्थान बरकरार रखा.

Rahul Chahar India
Rahul Chahar India


प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

हैंपशर के खिलाफ राहुल चाहर का यह प्रदर्शन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, इससे पहले उन्होंने 148 रन देकर नौ विकेट लिये थे.

Rahul chahar Bowling
Rahul chahar Bowling

2021 में भारत के लिए खेला था आखिरी मैच

राहुल चाहर ने भारत के लिए साल 2021 में आखिरी मैच खेला था. वह टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में दुबई में नामीबिया के खिलाफ खेलते नजर आए थे. राहुल चाहर ने भारत के लिए छह टी-20 और एकमात्र वनडे मैच खेला है. छह टी-20 मैच में उन्होंने सात विकेट लिए हैं, वहीं वनडे में उन्होंने तीन विकेट चटकाए थे.

Sundar Batting
Sundar Batting

वाशिंगटन सुंदर ने भी किया प्रभावित

भारतीय हरफनमौला वॉशिंगटन सुंदर ने हैंपशर के लिये खेलते हुए पहली पारी में तीन विकेट लिये लेकिन दूसरी पारी में उन्हें विकेट नहीं मिली, बल्लेबाजी में उन्होंने 56 और 11 रन बनाए.

Trending This Week