• Home
  • Photos
  • बिहार के राजगीर क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में कब होंगे आईपीएल के मुकाबले ?

बिहार के राजगीर क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में कब होंगे आईपीएल के मुकाबले ?

Edited By : Akhilesh Tripathi | Mar 31, 2026, 04:43 PM IST

Published On Mar 31, 2026, 04:43 PM IST

Last UpdatedMar 31, 2026, 04:43 PM IST

इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता लगभग 40,000 से 45,000 बताई जा रही है. इसे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की तर्ज पर डिजाइन किया गया है.

1 /5
Rajgir stadium Match

90 एकड़ में फैला है यह स्टेडियम

राजगीर क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम 90 एकड़ में फैला है और यहां एक साथ लगभग 45 हजार दर्शक मैच का आनंद ले सकते हैं. यह स्टेडियम फिलहाल 90 फीसदी तैयार हो गया है. स्टैंड्स का फिनिशिंग, फ्लडलाइट्स, स्कोरबोर्ड को अंतिम रुप दिया जा रहा है.

2 /5
Bihar cricket stadium

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की तर्ज पर बनाया गया है स्टेडियम

बिहार के इस स्टेडियम को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की तर्ज पर बनाया गया है. यहां बेहतरीन ड्रेनेज सिस्टम है, जिससे बारिश के बाद मैदान जल्द से जल्द खेलने के लिए तैयार हो सकता है. स्टेडियम का पवेलियन पांच मंजिला है, जिसमें हाईटेक सुविधाएं हैं.

3 /5
Rajgir cricket stadium match

स्टेडियम में तैयार की गई 13 पिचें

इस स्टेडियम में कुल 13 पिचें तैयार की गई हैं. इनमें से 7 पिचें काली मिट्टी और 6 पिचें लाल मिट्टी से तैयार की गई है. काली मिट्टी बिहार के ही मोकामा से लाई गई है, वहीं लाल मिट्टी महाराष्ट्र से मंगाई गई थी.


4 /5
cricket stadium Rajgir

स्टेडियम के निर्माण में एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत

राजगीर राजगीर क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम के निर्माण पर एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई है. डे-नाइट मैचों के लिए स्टेडियम में 4 हाई मास्ट फ्लड लाइट्स लगाए गए हैं.

5 /5
Rajgir cricket stadium

2027 में खेला जा सकता है आईपीएल मुकाबला

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 2027 में यहां आईपीएल मैचों की शुरुआत हो सकती है. आईपीएल की टीम इस ग्राउंड को अपना दूसरा घरेलू मैदान बना सकती है. राज्य सरकार इस स्टेडियम को इस साल बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को सौंप देगी.