- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- Ashwin की फिरकी की जादू, रांची में लगाया रिकॉर्ड का अंबार
Ravichandran Ashwin की फिरकी की जादू, रांची में लगाया रिकॉर्ड का अंबार
Published On Feb 26, 2024, 10:14 AM IST
Last UpdatedFeb 26, 2024, 10:14 AM IST
Ravichandran Ashwin ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने रांची टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के तीसरे दिन कई कीर्तिमान बनाए.
अनिल कुंबले से आगे निकले अश्विन
रविचंद्रन अश्विन भारत में 354 टेस्ट विकेट हासिल कर चुके हैं. यह किसी भी गेंदबाज से ज्यादा हैं. अश्विन ने अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा. जिन्होंने अपने 618 टेस्ट विकेट में से भारत में 350 विकेट लिए थे. वह अपनी घरेलू धरती पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) ने 493, जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) ने 434 और स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) ने 398 विकेट अपनी घरेलू धरती पर हासिल किए हैं.
35 बार पांच विकेट
अश्विन ने 35वीं बार पारी में पांच विकेट हासिल किए. वह टेस्ट क्रिकेट में पारी में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अनिल कुंबले के साथ चोटी पर पहुंच गए हैं. टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ तीन गेंदबाजों ने उनसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लिए हैं. मुथैया मुरलीधरन (67), ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (37) और न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली (36) उनसे आगे हैं.
घरेलू धरती पर कमाल अश्विन
अश्विन ने घरेलू धरती पर 27वीं बार पारी में पांच विकेट हासिल किए हैं. इस लिस्ट में वह अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के रंगना हेराथ को पीछे छोड़ा है. इस लिस्ट में सबसे आगे मुरलीधरन हैं जिन्होंने घरेलू धरती पर 45 बार पारी में पांच विकेट लिए थे.
हरभजन सिंह का रिकॉर्ड भी ध्वस्त
भारतीय धरती पर अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ 91 विकेट ले चुके हैं. यह किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा किसी भी टीम के खिलाफ बेस्ट प्रदर्शन है. इससे पहले हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू धरती पर 14 टेस्ट मैचों में 86 विकेट लिए थे.
वॉर्न और कुंबले के बराबर
अश्विन ने टेस्ट मैच की तीसरी पारी में 12वीं बार पारी में पांच विकेट लिए हैं. वह इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. मुरलीधरन 21 बार ऐसा कर पहले नंबर पर हैं. वहीं अनिल कुंबले और शेन वॉर्न दोनों ने 12 बार मैच की तीसरी पारी में पांच विकेट लिए हैं.
उम्र के इस पड़ाव पर भी अश्विन का धमाका
37 वर्ष 159 दिन की उम्र थी अश्विन की रांची टेस्ट शुरू होने से पहले. वह टेस्ट क्रिकेट में पारी में पांच विकेट हासिल करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय गेंदबाज हैं. इससे पहले वीनू माकंड ने 37 साल 306 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर में 1955 में यह कारनामा किया था.