- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- Ravichandran Ashwin के नाम हैं कई कीर्तिमान, देखकर हो जाएंगे हैरान
Ravichandran Ashwin के नाम हैं कई कीर्तिमान, देखकर हो जाएंगे हैरान
Published On Mar 04, 2024, 09:47 AM IST
Last UpdatedMar 04, 2024, 09:47 AM IST
Ravichandran Ashwin का धर्मशाला टेस्ट 100वां टेस्ट मैच होगा. इस ऑफ स्पिनर के नाम कई बड़े रिकॉर्ड है...
न उम्र की सीमा हो…
अश्विन एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय गेंदबाज हैं. उन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 36 साल और 300 दिन की उम्र में यह कारनाम किया था. वहीं पारी में पांच विकेट लेने वाले दूसरे सबसे अधिक उम्र के भारतीय गेंदबाज हैं. वीनू माकंड ने 37 साल 306 दिन की उम्र में ऐसा किया था. वहीं अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 37 साल, 159 दिन की उम्र ऐसा किया.
बोल्ड और LBW के बादशाह हैं अश्विन
अश्विन के नाम बोल्ड और LBW से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 101 विकेट बोल्ड से हासिल किए हैं. वहीं 113 विकेट LBW पर लिए हैं. यह किसी स्पिनर के द्वारा बेस्ट प्रदर्शन किया है. वह सिर्फ जेम्स एंडरसन से पीछे हैं जिन्होंने कुल मिलाकर 233 विकेट बोल्ड और LBW पर लिए हैं.
अश्विन का फेवरिट नंबर
अश्विन ने 74 बल्लेबाजों को डक पर आउट किया है. इस मामले में भारतीय गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर हैं. वह सिर्फ अनिल कुंबले से पीछे हैं. कुंबले ने कुल 77 विकेट ऐसे लिए हैं.
सिर्फ 10 नो-बॉल
अश्विन ने अपने करियर में सिर्फ 10 नो-बॉल फेंकी हैं. ये सभी नो-बॉल उन्होंने 2021 से 2022 के बीच लगातार सीरीज में फेंकी थी.
अच्छी शुरुआत है अश्विन की खूबी
अश्विन ने पारी की शुरुआत में गेंदबाजी करते हुए (नंबर 1, नंबर 2) कुल 170 विकेट लिए हैं. यह किसी भी स्पिनर से बेहतर रिकॉर्ड हैं. रंगना हेराथ104 विकेट इस लिस्ट में दूसरे नंबर हैं.
तमिलनाडु के पहले क्रिकेटर
अश्विन भारत के 14वें और तमिलनाडु के पहले क्रिकेटर होंगे जो 100 टेस्ट मैच खेलेंगे. यह एक बड़ी उपलब्धि होगी. अश्विन के रिकॉर्ड्स की बात करें तो उन्होंने बहुत कमाल के काम किए हैं.