- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन तोड़ सकते हैं पांच बड़े रिकॉर्ड्स
भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन तोड़ सकते हैं पांच बड़े रिकॉर्ड्स
Published On Sep 16, 2024, 08:49 PM IST
Last UpdatedSep 16, 2024, 08:49 PM IST
अश्विन के नाम टेस्ट में 516 विकेट हैं, अगर वह सीरीज में चार विकेट लेते हैं तो वह टेस्ट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में वेस्टइंडीज के दिग्गज कोर्टनी वॉल्श (519) को पीछे छोड़ देंगे.
01. WTC 2023-25 में सबसे ज्यादा विकेट
रविचंद्रन अश्विन अगर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 10 विकेट हासिल करते हैं तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. अश्विन जोश हेजलवुड (51 विकेट) को पीछे छोड़ देंगे, जिनके नाम फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट है. (Image credit-ICC X)
02. WTC में सबसे ज्यादा पांच विकेट
अश्विन ने अब तक खेले गए 34 WTC मैचों में 10 बार पांच विकेट चटकाए हैं. अगर वह दो टेस्ट में कम से कम एक और पांच विकेट लेने में सफल हो जाते हैं, तो वह नंबर 1 पर पहुंच जाएंगे. अश्विन के अलावा नाथन लियोन भी 10 बार पांच विकेट ले चुके हैं, अश्विन लियोन से साथ फिलहाल संयुक्त रुप से टॉप पर हैं. इसके अलावा अगर वह बांग्लादेश के खिलाफ दो बार पांच विकेट लेते हैं, तो वह टेस्ट में शेन वार्न के 37 बार पांच विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे (Image credit- ICC X)
03. WTC में सबसे ज्यादा विकेट
अश्विन ने भारत के लिए अब तक खेले गए 35 WTC मैचों में 174 विकेट लिए हैं. नाथन लियोन 187 विकेट के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं. अगर अश्विन दो मैच में 14 विकेट लेते हैं, तो वह टॉप पर पहुंच जाएंगे और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लियोन को पीछे छोड़ देंगे. (Image credit- ICC X)
04. भारत-बांग्लादेश टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट
अश्विन ने अब तक बांग्लादेश के खिलाफ छह टेस्ट खेले हैं और 23 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. जहीर खान के नाम भारत- बांग्लादेश टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा 31 विकेट है. अश्विन इस रिकॉर्ड ने नौ विकेट दूर है. अगर दो मैच में वह नौ विकेट लेते हैं तो वह भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. (Image credit-ICC X)
05. भारत में सबसे ज्यादा विकेट
अश्विन ने भारत में खेले गए 126 इंटरनेशनल मैचों में कुल 455 विकेट लिए हैं. अगर वह बांग्लादेश सीरीज में 22 विकेट लेते हैं, तो वह भारतीय धरती पर अनिल कुंबले के 476 इंटरनेशनल विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. (Image credit- ICC X)