• Home
  • Photos
  • कुछ समय और खेल सकता था मगर... अश्विन ने किया खुलासा, अचानक क्यों छोड़ा आईपीएल ?

कुछ समय और खेल सकता था मगर... अश्विन ने किया खुलासा, अचानक क्यों छोड़ा आईपीएल ?

Edited By : Akhilesh Tripathi | Apr 06, 2026, 03:58 PM IST

Published On Apr 06, 2026, 03:58 PM IST

Last UpdatedApr 06, 2026, 03:58 PM IST

अश्विन ने कहा, मैंने सीएसके के साथ एक निराशाजनक सत्र बिताया, यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से निराशाजनक सत्र था.

1 /5
Ravichandran Ashwin

आईपीएल में थोड़ा और खेल सकता था, मगर… अश्विन का बड़ा खुलासा

भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ में कहा कि उन्होंने फ्रेंचाइजी को उनके भविष्य के बारे में फैसला करने की दुविधा से बचाने के लिए आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया. रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया है कि अगर वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए ‘मानसिक रूप से परेशान करने वाले’ और ‘पीड़ादायक’ दौर से नहीं गुजरे होते तो वह आईपीएल में थोड़ा और समय तक खेल सकते थे.

2 /5
Ravichandran Ashwin

‘सीएसके के साथ एक निराशाजनक सत्र बिताया’

अश्विन ने कहा, मैंने सीएसके के साथ एक निराशाजनक सत्र बिताया, यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से निराशाजनक सत्र था, सच कहूं तो मुझे लग रहा था कि मैं और खेल सकता हूं लेकिन मैंने इसलिए संन्यास ले लिया क्योंकि मेरे पास भावनात्मक रूप से कई अन्य चीजों को साथ लेकर खेलने की क्षमता नहीं थी.

3 /5
Ravichandran Ashwin BBL

सीएसके से अपने रोल को लेकर मांगा था जवाब

अश्विन ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा करने से पहले 2025 के सत्र में कम इस्तेमाल किए जाने के बाद सीएसके से अपनी भूमिका के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था, वह सीएसके के 14 मैचों में से केवल नौ मैच में ही खेले थे, सीएसके से जुड़ना उनके लिए घर वापसी जैसा था क्योंकि उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत इसी टीम से की थी.


4 /5
Ashwin

‘यह मानसिक रूप से परेशान करने वाला था’

उन्होंने कहा, मैं वहां नहीं जाना चाहता, यह मानसिक रूप से परेशान करने वाला है, यह मेरे लिए बहुत पीड़ादायक था, मैं वहां नहीं जाना चाहता था, मैंने थोड़ी चर्चा की और फिर फैसला किया कि मैंने चेन्नई से शुरुआत की है और मैं अपने गृहनगर में ही इसे समाप्त कर रहा हूं.

5 /5
Ashwin Chennai Super kings

‘मेरे संन्यास लेने से टीम की 10 करोड़ रुपये की बचत भी हुई’

अश्विन ने कहा, मैंने संन्यास लेने का फैसला इसलिए किया क्योंकि इससे उन्हें मुझे टीम में बनाए रखने या बाहर करने का फैसला लेने के लिए दुविधा में नहीं पड़ना पड़ा, इसके अलावा मेरे संन्यास लेने से उनकी 10 करोड़ रुपये की बचत भी हुई. अश्विन को सीएसके ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था