×

श्रेयस अय्यर को एशिया कप में नहीं चुने जाने पर भड़के अश्विन, अभिषेक नायर का भी फूटा गुस्सा

भारतीय दिग्गज ने कहा, जब आपके पास तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में जायसवाल है तो विश्व कप विजेता टीम में से एक को हटाकर आप शुभमन गिल को लेकर आये, मैं शुभमन के लिये खुश हूं लेकिन श्रेयस और जायसवाल के लिये दुखी हूं.

Shreyas iyer

Shreyas iyer

Ravichandran Ashwin on Shreyas iyer Omission: एशिया कप के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान किया गया. इस टीम की कमान सूर्य कुमार के हाथों में होगी, वहीं शुभमन गिल को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है. इस टीम में श्रेयस अय्यर को जगह नहीं दी गई है, जिसे लेकर सवाल हो रहे हैं. भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने भी अय्यर के नहीं चुने पर नाराजगी जताई है.

Ashwin
Ashwin

‘दुखद और गलत फैसला’

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एशिया कप टीम में श्रेयस अय्यर को नहीं चुने जाने पर निराशा जताते हुए इसे दुखद और गलत बताया, वहीं सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी बाहर रखे जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाया. बीसीसीआई ने यूएई में नौ सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप के लिये 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है.

Shreyas iyer
Shreyas iyer

‘उम्मीद है कि किसी ने श्रेयस और जायसवाल से बात की होगी’

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ में कहा, चयन ऐसा काम है जिसमें कोई तो बाहर रहेगा ही, जब आप उनसे बात करते हैं तो उनके चेहरों की निराशा और दुख को महसूस कर सकते हैं, उम्मीद है कि किसी ने श्रेयस और जायसवाल से बात की होगी.

Yashasvi Jaiswal Shreyas iyer
Yashasvi Jaiswal Shreyas iyer


‘श्रेयस और जायसवाल दोनों के साथ अच्छा नहीं हुआ’

कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 आईपीएल खिताब दिलाने वाले श्रेयस और जायसवाल दोनों को एशिया कप टीम में जगह नहीं मिली है. अश्विन ने कहा, जब आपके पास तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में जायसवाल है तो विश्व कप विजेता टीम में से एक को हटाकर आप शुभमन गिल को लेकर आये, मैं शुभमन के लिये खुश हूं लेकिन श्रेयस और जायसवाल के लिये दुखी हूं, दोनों के साथ अच्छा नहीं हुआ. उन्होंने कहा, अय्यर का रिकॉर्ड देखिए, वह टीम से बाहर हुआ लेकिन फिर चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी की, उसने टूर्नामेंट जीतकर दिया, अगर जवाब यह है कि शुभमन गिल भी शानदार फॉर्म में है तो श्रेयस अय्यर भी तो है, जायसवाल ने ओवल पर आखिरी मैच में कठिन पिच पर शानदार पारी खेली, इसका क्या जवाब होगा.

shreyas-iyer
shreyas-iyer

‘श्रेयस की क्या गलती है ? ‘

अश्विन ने कहा ,‘‘ श्रेयस की क्या गलती है, उसने केकेआर को आईपीएल जिताया, उसे नीलामी में भेज दिया गया, उसके बाद वह 2014 के बाद पहली बार पंजाब को फाइनल तक ले गया, उसने शॉर्टगेंद पर अपनी दिक्कत से निजात पाई, कैगिसो रबाडा और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों पर आईपीएल में आसानी से रन बनाए, मैं उसके और जायसवाल के लिये बहुत दुखी हूं.

Abhishek Nayar
Abhishek Nayar

अभिषेक नायर ने भी जताई नाराजगी

भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने भी चयनकर्ताओं के फैसले की निंदा करते हुए कहा कि यह संकेत है कि अब टी20 क्रिकेट में श्रेयस के लिये जगह नहीं है. उन्होंने जियो हॉटस्टार से कहा, मुझे समझ में नहीं आ रहा कि श्रेयस 20 सदस्यीय टीम में क्यो नहीं हैं, मैं अंतिम 15 की भी बात नहीं कर रहा , 20 खिलाड़ियों में, इसका साफ मतलब है कि श्रेयस टी20 प्रारूप में चयनकर्ताओं की रणनीति का हिस्सा नहीं है.

Trending This Week