- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- ICC Rankings: करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे जडेजा और सिराज, केएल राहुल- ध्रुव जुरेल ने भी लगाई छलांग
करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे जडेजा और सिराज, केएल राहुल- ध्रुव जुरेल ने भी लगाई छलांग
Published On Oct 08, 2025, 03:40 PM IST
Last UpdatedOct 08, 2025, 03:40 PM IST
ध्रुव जुरेल अपना पहला टेस्ट शतक लगाने के बाद 20 पायदान ऊपर चढ़कर 65वें स्थान पर पहुंच गए हैं. कुलदीप यादव को भी आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है.
रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाजी रैंकिंग में लगाई छलांग
भारत की एकमात्र पारी में नाबाद 104 रन बनाने वाले 36 वर्षीय जडेजा की इससे पहले सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 29वीं थी, जो उन्होंने इसी साल जुलाई में हासिल की थी, अब उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 644 रेटिंग अंक हैं.
ऑलराउंडर्स पर टॉप पर कायम हैं जडेजा
अहमदाबाद टेस्ट की दूसरी पारी में लिए गए चार विकेटों ने ऑलराउंडरों की रैंकिंग में रविंद्र जडेजा को शीर्ष पर उनकी स्थिति को और मजबूत कर दिया है, जिससे बांग्लादेश के मेहदी हसन पर उनकी बढ़त 125 अंकों की हो गई है.
सिराज की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे
रविंद्र जडेजा के साथी तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड दौरे के अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 40 रन देकर चार और 31 रन देकर तीन विकेट लिए. इन आंकड़ों ने उन्हें तीन पायदान ऊपर करियर के सर्वश्रेष्ठ 12वें स्थान पर पहुंचा दिया और भारत की पारी और 140 रनों से जीत के बाद पहली बार 700 अंकों को पार किया.
केएल राहुल- ध्रुव जुरेल को भी हुआ फायदा
केएल राहुल और ध्रुव जुरेल शामिल ने भी अहमदाबाद में अपने शतकों के बाद बल्लेबाजी रैंकिंग में तरक्की की है. राहुल चार पायदान ऊपर चढ़कर 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जुरेल अपना पहला टेस्ट शतक लगाने के बाद 20 पायदान ऊपर चढ़कर 65वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
कुलदीप यादव भी आईसीसी रैंकिंग में चमके
कुलदीप यादव ने भी अहमदाबाद में गेंदबाजी में जलवा दिखाया, जिसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में मिला है. बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव मैच में दो विकेट सस्ते में लेने के बाद सात पायदान ऊपर चढ़कर 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं.